Advertisement

Amazon Prime Day Sale: इस प्रिमियम फोन पर मिल रहा है 60,000 का भारी डिस्काउंट, कितने में मिलेगा सवा लाख से भी महंगा ये फोन?

Amazon Prime Day Sale शुरू हो गया है. इस सेल में Samsung Galaxy S 24 Ultra पर 60 हजार तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप ये फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो प्राइम डे सेल पर इसे खरीद सकते हैं.

Latest News
Amazon Prime Day Sale: इस प्रिमियम फोन पर मिल रहा है 60,000 का भारी डिस्काउंट, कितने में मिलेगा सवा लाख से भी महंगा ये फोन?
Add DNA as a Preferred Source

अगर आप प्रिमियम एंड्रॉइड फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon Prime Day Sale पर Samsung Galaxy S 24 Ultra खरीद सकते हैं. अमेजन और सैमसंग इस प्रिमियम फोन पर 60 हजार तक का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं. सवा लाख से भी ऊपर के प्राइज़ टैग वाला यह फोन आप 75 हजार रुपये में अवेलेबल है. इतना ही नहीं, इस पर आपको 5 प्रतिशत तक का क्रेडिट कार्ड कैशबैक भी मिल सकता है. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 43,900 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है.

Samsung Galaxy S 24 Ultra Offers

अगर आप अमेज़न पर सैमसंग गैलेक्सी S 24 अल्ट्रा खरीदते हैं तो सबसे पहले तो उसकी कीमत 1 लाख 35 हजार से घटाकर 74,999 रुपये कर दी गई है. ये सीधा 44 प्रतिशत यानी 60 हजार का डिस्काउंट है. इसके बाद अगर आप अमेज़न पे ICICI क्रेडिट कार्ड से बिना EMI के ये फोन खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत यानी 3749 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा. यानी फोन की इफेक्टिव कीमत 71,250 रुपये हो जाएगी. अगर आप EMI पर फोन लेने का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको कैशबैक नहीं मिलेगा. लेकिन ICICI, HDFC, SBI, AXIS बैंक समेत 19 क्रेडिट कार्ड्स पर 12 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर है. इसके साथ ही अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज़ में देना चाहते हैं तो पुराने फोन के बदले आपको 43,950 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा.

Samsung Galaxy S 24 Ultra Features

सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा सैमसंग के सबसे बेहतरीन फोन्स में से एक है. यह AI पावर्ड स्मार्टफोन है. फोन 12 जीबी रैम के साथ आता है, इसमें गेमिंग और मल्टिटास्किंग बेहद स्मूद है. इस फोन में 200 मेगा पिक्सल मेन कैमरा लगा हुआ है, जो फोटोग्राफी के साथ-साथ बेहतरीन वीडियो शूट कर सकता है.

फोन में सर्कल टू सर्च फीचर है. इस फीचर की मदद से आपकी स्क्रीन पर जो कुछ भी दिख रहा है उस पर सर्कल मारकर आप सर्च कर सकते हैं. इसके लिए आपको गूगल सर्च में जाकर अलग से टाइप करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement