Advertisement

अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजना 2.5GB डेटा, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और खर्चा मात्र 9 रुपये, Airtel के इस प्लान के आगे सब हैं फेल

Airtel के इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एक साल के लिए Disney+ Hotstar और Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजना 2.5GB डेटा, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और खर्चा मात्र 9 रुपये, Airtel के इस प्लान के आगे सब हैं फेल

Airtel Annual plan

Add DNA as a Preferred Source

किसी भी प्रीपेड यूजर के लिए सबसे ज्यादा परेशानी की बात होती है हर महीने रिचार्ज करवाना. अपने यूजर्स के इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सभी टेलिकॉम कंपनियां इन दियों एनुअल प्लान मुहैया करवाती हैं. इन प्लान्स को अपना कर आप पूरे साल के रिचार्ज की झंझट से छुटकारा पा सकते हैं. इसलिए आज हम भी आपको एयरटेल (Airtel) के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप एक बार रिचार्ज कर साल भर के लिए फ्री हो सकते हैं. इस प्लान को लेने पर आपका प्रतिदिन का खर्चा लगभग 9.20 रुपये आएगा.

Airtel के इस प्लान में आपको 365 दिनों यानी साल भर के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही आप प्रतिदिन 2.5GB डेटा और 100 SMS का भी लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में आपको और भी कई लाभ मिलते हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है वो बेनिफिट और कैसे इस प्लान को लेने पर आपका मात्र 9.20 रुपये का खर्चा होगा...

एक साल के लिए Disney+ Hotstar और Prime Video Free

इस प्लान की खरीद पर आपको एक साल के लिए Prime Video ME के मोबाइल एडिशन और Disney+ Hotstar  का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके साथ इसमें 3 महीने के लिए Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और फ्री हैलोट्यून्स, विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

हर रोज मात्र 9.20 रुपये होंगे खर्च

एयरटेल के इस एनुअल प्लान की कीमत 3359 रुपये है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है. ऐसे यदि इसके प्रतिदिन के खर्चे को कैलकुलेट करेंगे तो वह लगभग 9.20 रुपये आएगी. बता दें कि इस प्लान में प्रतिदिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद आप 64kbps का स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement