टेक-ऑटो
Airtel and SpaceX Deal: एयरटेल और स्पेसएक्स यह भी पता लगाएंगी कि स्टारलिंक किस तरह से एयरटेल नेटवर्क का विस्तार कर सकती है. स्टारलिंक का लक्ष्य समुदायों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने पर होगा.
टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क अपना कारोबार तेजी बढ़ा रहा हैं. बिजनेस विस्तार उनका फोकस भारत में है. भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के बाद अब हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस लेकर आ रहे हैं. एलन मस्क ने इसके भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Airtel) के साथ डील की है. एयरटेल की मस्क की उपग्रह कंपनी स्पेसएक्स के साथ साझेदारी हुई है.
Airtel ने बयान में कहा कि यह डील स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक की उपग्रह संचार-आधारित सेवाओं को बेचने के लिए मंजूरी हासिल करने के अधीन है. यह समझौता Airtel और SpaceX को यह पता लगाने में सक्षम बनाएगा कि Starlink एयरटेल की पेशकश को किस तरह पूरक बनाने के साथ विस्तारित कर सकती है. इससे इंडियन मार्केट में एयरटेल की विशेषज्ञता उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए स्पेसएक्स की सीधी पेशकशों को पूरक बनाने की भी परख होगी.
भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि भारत में Airtel के ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स के साथ काम करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इससे अगली पीढ़ी के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी. विट्टल ने कहा, ‘यह सहयोग भारत के सबसे दूरदराज के इलाकों में भी विश्वस्तरीय तेज गति वाला ब्रॉडबैंड लाने की हमारी क्षमता को बढ़ाता है.
उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होता है कि हर व्यक्ति, व्यवसाय और समुदाय के पास विश्वसनीय इंटरनेट हो. स्टारलिंक, एयरटेल के उत्पादों के समूह को एडवांस और कॉम्प्लिमेंट्री करेगी, ताकि हमारे भारतीय ग्राहकों के लिए विश्वसनीय और सस्ता ब्रॉडबैंड सुनिश्चित हो सके.
इस डील के तहत Airtelऔर SpaceX एयरटेल के खुदरा स्टोर पर स्टारलिंक उपकरण, एयरटेल के माध्यम से व्यावसायिक ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं, समुदायों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने के अवसर, भारत के सबसे दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी कई अन्य सुविधाएं प्रदान करने की संभावना तलाशेंगे.
एयरटेल और स्पेसएक्स यह भी पता लगाएंगी कि स्टारलिंक किस तरह से एयरटेल नेटवर्क का विस्तार कर सकती है. इसके साथ ही स्पेसएक्स की भारत में एयरटेल के मैदानी नेटवर्क ढांचा और अन्य क्षमताओं का उपयोग करने और उनसे लाभ उठाने की क्षमता का भी पता लगाया जाएगा.
(With PTI inputs)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.