Advertisement

Ahmedabad Plane Crash: बेहद एडवांस होता है बोइंग-787 ड्रीमलाइनर, जानिए हादसे का शिकार हुए विमान के सारे फीचर्स

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर 11 साल पुराना प्लेन था. ये विमान लंबी दूरी की उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाता है. बोईंग-787 ड्रीमलाइनर एडवांस्ड एयरक्रॉफ्ट था.

Latest News
Ahmedabad Plane Crash: बेहद एडवांस होता है बोइंग-787 ड्रीमलाइनर, जानिए हादसे का शिकार हुए विमान के सारे फीचर्स

Air India Case

Add DNA as a Preferred Source

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन AI-171 क्रैश हो गया. फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. बताया गया कि टेकऑफ के कुछ समय बाद ही प्लेन धड़ाम से नीचे गिर पड़ा. प्लेन के गिरते ही आग का गोला उठा और क्रैश साइट से आसमान में हर जगह काला धुआं फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. प्लेन में क्रू मेंम्बर्स सहित 242 लोग सवार थे. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया.  

क्या है बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की खासियत

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की डिजाइन की गई जीवन अवधि 44,000 उड़ान चक्र है. यानी लगभग 30 से 50 साल मानी जाती है. जबकि अधिकांश वाणिज्यिक जेट इतने लंबे समय तक सेवा में नहीं रहते हैं. क्रैश हुआ यह विमान महज 11.5 साल पुराना था. यह एक मिड-साइज, वाइड-बॉडी और लॉन्ग-रेंज एयरक्राफ्ट था, जिसे ईंधन खपत में लगभग 20% अधिक दक्षता के लिए जाना जाता है. इसमें 210-250 सीटों के साथ 8,500 नॉटिकल माइल्स (9,800 मील) तक की दूरी तय कर सकता है. इसे 20% कम फ्यूल कंजम्प्शन के साथ डिजाइन किया गया है, जो पर्यावरण के लिए भी बेहतर है.

ये भी पढ़ें-Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान दुर्घटना में अब तक क्या-क्या हुआ, सामने आईं हादसे की खौफनाक तस्वीरें

पैरामीटर डीटेल्स 

लंबाई 56.70 मीटर
विंग की चौड़ाई 60 मीटर
ऊंचाई 16.90 मीटर
इंजन 2 इंजन (आमतौर पर जनरल इलेक्ट्रिक या रोल्स-रॉयस)
ईंधन क्षमता 1,26,206 लीटर
अधिकतम गति 954 किमी/घंटा
अधिकतम रेंज 13,620 किलोमीटर
बैठने की क्षमता 254 यात्रियों तक
निर्माता बोइंग (यूएसए)
अनुमानित लागत ₹2.18 हजार करोड़ रुपये (₹21.8 बिलियन)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement