Advertisement

शानदार डिजाइन, पावरफुल इंजन... Yamaha ने लॉन्च की धांसू बाइक, Apache और Pulsar को देगी टेंशन

Yamaha ने FZ-S Fi के नए मॉडल के डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है. लेकिन कनेक्टिविटी के साथ सेफ्टी के लिए ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं.

Latest News
शानदार डिजाइन, पावरफुल इंजन... Yamaha ने लॉन्च की धांसू बाइक, Apache और Pulsar को देगी टेंशन

2025 Yamaha FZ-S Fi

Add DNA as a Preferred Source

यमाहा (Yamaha) ने भारत में अपनी पॉपुलर बाइक FZ-S Fi का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारा है. 2025 Yamaha FZ-S Fi नए डिजाइन के साथ 2 नए कलर ब्लैक और ग्रे ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी. साथ ही उसमें पावरफुल इंजन दिया गया है. यह बाइक टीवीएस की Apache RTR 160, होंडा SP160 और बजाज की Pulsar N150 को कड़ी दे सकती है.

Yamaha ने FZ-S Fi के नए मॉडल के डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है. लेकिन कनेक्टिविटी फीचर के साथ सेफ्टी के लिए ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं. Yamaha FZ-S Fi में आपको टेलिस्कोपिक फोर्क्स, पीछे की ओर एक मोनोशॉक, डबल डिस्क ब्रेक, 17 इंच के एलॉय व्हील्स और LED लाइटिंग देखने को मिलेगी.

कितने पावर का है इंजन?

यमाहा की इस नई बाइक में मोबाइल कनेक्टिविटी और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. इंजन की बात करें तो अब OBD-2B-अनुरूप है. 149cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 2.2bhp और 13.3Nm का पीक टॉर्क बनाता है. FZ-S Fi में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं. तूफान की तरह बाइक उड़ेगी.

Yamaha FZ-S Fi की कितनी कीमत

इंडिया यामाहा मोटर (IYM) ने FZ-S Fi की कीमत का भी खुलासा कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीतम 1 लाख 34 हजार 800 रुपये से शुरू होगी. यह पांच मॉडल में उपलब्ध होगी. इसका सबसे महंगा मॉडल Yamaha FZ S हाइब्रिड है, जिसमें 2.2 bhp की पावर जनरेट करने वाला 149 CC इंजन दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 'लग जा गले' हो या 'मेरे देश की धरती', Manoj Kumar के इन 5 सदाबहार गानों ने उन्हें कर दिया अमर

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement