Advertisement

Smartphone Blast : इन गलतियों की वजह से फट सकता है आपका फोन, ऐसे रखें ध्यान!

Smartphone Blast की ख‌‌बरें इन दिनों अक्सर नज़र आने लगी हैं. क्या गलतियांं कर रहे हैं लोग जिनसे ये फोन फट रहे हैं? जानिए.

Smartphone Blast : इन गलतियों की वजह से फट सकता है आपका फोन,  ऐसे रखें ध्यान!

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मी के मौसम में बढ़ता तापमान और तेज़ धूप न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए समस्याप्रद है बल्कि यह हमारे गैजेट्स के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है.  खास तौर पर फोन को काफी नुक़सान पहुंच सकता है. कई स्मार्टफोन यूजर्स को यह शिकायत रहती है कि उनका फोन ( Overheating Phone ) गर्मी के मौसम में समय-समय पर गरम हो जाता है. अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो यह जान लें कि यह समस्या आपके इंटरनल कंपोनेंट्स को नुकसान ( Smartphone Blast ) पहुंचा सकता है. यह समस्या यदि आपके साथ लंबे समय तक बनी रहती है तो आपके फोन बैटरी और इन्टर्नल स्टोरेज को भी नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे समय में आपको कुछ टिप्स याद रखने की जरूरत है. 

फोन को धूप से बचाएं

लंबे समय तक फोन को धूप में रखने से आपका फोन जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए अपने फोन को चार्ज करते समय सीधी धूप से बचाएं. यह आपके फोन के  इन्टर्नल हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. 

फोन गरम होने पर केस हटा दें

बहुत बार ऐसा होता है कि आपका फोन थर्मल इंजीनियरिंग के अनुकूल नहीं बना होता है, जिससे फोन की गर्मी नहीं निकल पाती है और इससे आपके फोन को नुकसान हो सकता है. ऐसे में फोन की गर्मी को दूर करने के लिए केस हटा दें. 

यह भी पढ़ें: Twitter के नए सीईओ की खोज शुरू, क्या हटाए जाएंगे पराग अग्रवाल?

गेम खेलते हैं तो ज़रुर करें कूलिंग फैन का करें इस्तेमाल

जो लोग ज्यादा गेम खेलते हैं या जिनका फोन हाई परफॉरमेंस वाला है उनके लिए कूलिंग फैन बहुत बढ़िया ऑप्शन है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement