Advertisement
हिंदी न्यूज़उत्तर प्रदेश

Kanpur हिंसा में पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 2 SHO सस्पेंड, एक लाइन हाजिर

kanpur violence के एक महीने बाद तीन थानेदारों को सस्पेंड किया गया है. जिन अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है उनके इलाके में 3 जून को हिंसा भड़की थी.

Kanpur हिंसा में पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 2 SHO सस्पेंड, एक लाइन हाजिर

3 जून को कानपुर में हुई थी हिंसा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कानपुर हिंसा (Kanpur Violence ) मामले के एक महीने बाद तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने दो थानेदारों (SHO) को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एक को लाइन हाजिर किया गया है. जिन थानेदारों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है उनके इलाके में 3 जून को हिंसा भड़की थी.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने हिंसा वाले इलाके के बेगमगंज के थानेदार नवाब अहमद और बजरिया के थानेदार संतोष सिंह को सस्पेंड कर दिया है. वहीं चमनगंज के थानेदार जैनेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है. बेकनगंज वही इलाका है, जहां लोग इकट्ठा हुए थे और बाद में बवाल हुआ था. जबकि बजरिया क्षेत्र में हिंसा के आरोपी बाबा बिरयानी होटल के मालिक मुख्तार का घर है.

ये भी पढ़ें- Shiv Sena की लड़ाई में उद्धव ठाकरे ने चला बड़ा 'दांव', एकनाथ शिंदे को पार्टी के सभी पदों से हटाया

पुलिस अधिकारियों की ढिलाई को लेकर कार्रवाई
पुलिस मान रही है कि हिंसा में पत्थरबाजी करने वाले युवा इसी थाना इलाके के रहने वाले हैं. हालांकि पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई पर कुछ कहने से बच रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि ये कार्रवाई हिंसा के दौरान और उसके पहले पुलिस अधिकारियों की ढिलाई को लेकर की गई है.

3 जून को कानपुर में हुई थी हिंसा
आपको बता दें कि 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के कुछ इलाकों में जमकर पत्थरबाजी और हिंसा हुई थी. मामला दुकान बंद कराने को लेकर शुरू हुआ था और देखते ही देखते दो समुदाय आगे आ गए थे. हिंसा के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.

ये भी पढ़ें- Kanpur Violence: जफर हयात हाशमी को फंड देने के आरोप में हिरासत में लिए गए बाबा बिरयानी के मालिक

नूपुर शर्मा के बयान से भड़की थी हिंसा
कानपुर में मुस्लिम संगठनों ने 3 जून को बंद बुलाया था. मुस्लिम संगठन बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैंगबर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान का विरोध कर रहे थे. इस दौरान हिंसा भड़क गई थी. पुलिस सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. पुलिस ने कुछ आरोपियों के पोस्टर भी लगाए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement