उत्तर प्रदेश
SDM Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है. योगी सरकार ने बड़ी संख्या में SDM अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है. इसके अलावा योगी सरकार ने PCS ट्रेनिंग पूरी करने वाले कई अधिकारियों को पहली पोस्टिंग दी है.
डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी संख्या में SDM लेवल के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है.इसके अलावा PCS ट्रेनिंग पूरी कर चुके कई अधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग दी गई है. प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, अखिलेश कुमार यादव को बलिया, अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव को प्रयागराज, संतवीर सिंह, मोहित यादव को लखनऊ, सौरभ तिवारी को बांदा, प्रीति तिवारी को अमेठी, अंशुमान सिंह को अयोध्या, दिव्या सिंह को आगरा, कार्तिकेय सिंह को लखीमपुर, सिद्धार्थ चौधरी को मथुरा, शिवम सिंह और सिद्धार्थ पाठक गोरखपुर व इला प्रकाश को हापुड़ में SDM नियुक्त किया है.
देखिए लिस्ट
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.