Advertisement

महिला डॉक्टर से हुआ इश्क, मरीज बनकर रोज पहुंच जाता था इलाज कराने

कानपुर के हैलट अस्पताल में एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां जूनियर डॉक्टर एक आशिक मिजाज मनचले से परेशान है.

महिला डॉक्टर से हुआ इश्क, मरीज बनकर रोज पहुंच जाता था इलाज कराने

महिला डॉक्टर से हुआ इश्क, मरीज बनकर रोज पहुंच जाता था इलाज कराने

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं इश्क में सही-गलत कुछ भी नहीं समझ में आता है. यहां तक कि सामाजिक ताने बाने को बनाए रखने में कहीं न कहीं किसी का इश्क उसे विलेन बना देता है. ऐसा ही एक मामला कानपुर में सामने आया है. जहां एक मनचले पर इश्क का बुखार चढ़ गया और वह एक जूनियर डॉक्टर को अपना दिल दे बैठा. फिर क्या था! वह रोज अपनी माशूका का दीदार करने पहुंच जाता था अस्पताल, जहां वह जूनियर डॉक्टर प्रैक्टिस करती थी.  

जी हां, कानपुर के हैलट अस्पताल में एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां जूनियर डॉक्टर एक आशिक मिजाज मनचले से परेशान थी. जो आए दिन जहां भी वह ड्यूटी करती थी मनचला वहां पहुंच जाता था और उसको देखता रहता था.

ये भी पढ़ें - दिल्ली की आयुषी को किसने मारा? मथुरा में मिले लाल ट्रॉली बैग ने खोला हत्यारे का राज

कई महीने जब हो गए तो डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को इस पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद आज उसे हैलट अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की. 

तौहीद नाम का शख्स खुद को बलिया का रहने वाला बता रहा है. वह कानपुर के जाजमऊ में रहता है और पिछले 1 महीने से लगातार जूनियर डॉक्टर को आकर परेशान कर रहा था. जब जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से की तो उसके बाद इस पर एक्शन हुआ.

ये भी पढ़ें - होटल रेडिसन ब्लू के मालिक अमित जैन ने की खुदकुशी, अटकलों में उलझी सुसाइड मिस्ट्री!

खास बात यह है कि तौहीद अपना नाम बदल-बदल कर अस्पताल में रोजाना पर्चे बनाकर पहुंच जाता था, जहां पर जूनियर डॉक्टर प्रैक्टिस करती थी. हालांकि, पकड़े जाने के बाद भी तौहीद कुछ भी साफ नहीं बता रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement