Advertisement
हिंदी न्यूज़उत्तर प्रदेश

Kanshi Ram की पुण्यतिथि पर मायावती ने बहुजन समाज को ललकारा- हुक्मरान समाज बनने के मिशन पर जुटिए

Mayawati Hukmraan Samaj: बीएसपी चीफ मायावती ने बहुजन समाज के लोगों से अपील की है कि अब समय आ गया है कि वे हुक्मरान समाज बनने की दिशा में काम करें.

Kanshi Ram की पुण्यतिथि पर मायावती ने बहुजन समाज को ललकारा- हुक्मरान समाज बनने के मिशन पर जुटिए

मायावती ने बहुजन समाज से की अपील

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज बहुजन समाज के दिग्गज नेता हे कांशीराम (Kanshi Ram) की पुण्यतिथि है. इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने एक अपील की है. यूपी में होने वाले अगले चुनावों को परीक्षा बताते हुए मायावती ने कहा है कि बहुजन समाज के लोगों को अब 'हुक्मरान समाज' बनने के अभियान में जुट जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा है कि आजादी के बाद के 75 सालों में अपना संवैधानिक अधिकार और कानूनी हक मांगते-मांगते बहुजन समाज थक चुका है.

कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर मायावती ने एक के बाद एक करके तीन ट्वीट किए हैं. इन ट्वीट में मायावती ने लिखा है, 'बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में उत्थान कर उन्हें यहां हुक्मरान समाज बनाने के लिए बामसेफ, डीएस4 और बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता और संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनकी पुण्यतिथि पर नमन् और अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित. उन्हें नमन कर रहे उनके सभी अनुयाइयों का तहेदिल से आभार.'

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा ऐलान, 'अगर बने अध्यक्ष तो युवाओं को मिलेंगे 50% पद'

'सत्ता ही है तरक्की की मास्टर चाबी'
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने आगे लिखा है, 'देश में, खासकर यूपी के लोगों ने चार बार अपनी पार्टी (BSP) की सत्ता पाकर यह देख लिया है कि सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं. इसीलिए यह अभियान हर कीमत पर ज़रूर जारी रहना चाहिए. यही आज के दिन का संदेश है और इसी संकल्प के साथ कार्य भी करना है.'

यह भी पढ़ें- BJP शासित राज्यों में मुसलमानों से ज़्यादा इज्जत तो सड़क के कुत्ते को मिलती है: ओवैसी

हुक्मरान समाज की अपील करते हुए मायावती ने लिखा, 'बहुजन समाज आज़ादी के बाद के 75 सालों में अपना संवैधानिक और कानूनी हक मांगते हुए थक गया है. अब उन्हें पूरी ताकत के साथ हुक्मरान समाज बनने के अभियान में जुट जाना होगा. यूपी में होने वाला अगला कोई भी चुनाव आपकी परीक्षा हो सकता है, जिसमें सफलता उम्मीद की नई किरण साबित होगी.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement