Advertisement
हिंदी न्यूज़उत्तर प्रदेश

Ram Mandir निर्माण के लिए दान दिए गए 22 करोड़ रुपये के चेक हुए बाउंस

रिपोर्ट में कहा गया है कि अयोध्या में रहने वाले दानदाताओं के चेक सबसे ज्यादा संख्या में बाउंस हुए हैं. जिले के 2000 से ज्यादा चेक बाउंस हुए हैं.

Ram Mandir निर्माण के लिए दान दिए गए 22 करोड़ रुपये के चेक हुए बाउंस

Ram Mandir

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 'निधि समर्पण योजना' के तहत दान देने का सिलसिला जारी है, मगर इसी दौरान 22 करोड़ रुपये से ज्यादा के 15000 चेक बाउंस भी हुए हैं. विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाइयों की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट को दान के रुप में अब तक 3400 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है.

इसी रिपोर्ट में दान के धन से संबंधित बैंक चेकों के बाउंस होने के बारे में भी सूचना दी गई है लेकिन उनके कारणों का कोई जिक्र नहीं किया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को बताया कि बाउंस हुए चकों के बारे में अलग से एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कौन-कौन से चेक बाउंस हुए हैं और उनके अनादृत होने के क्या कारण रहे. उन्होंने कहा कि अनेक चेक वर्तनी की गलती या हस्ताक्षर मेल नहीं खाने अथवा अन्य तकनीकी कारणों से बाउंस हुए होंगे, छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बाउंस हुए चेकों को बैंक के सामने दोबारा प्रस्तुत किया जाएगा.

पढ़ें- PM मोदी से कल तीनों सेनाओं के प्रमुख करेंगे मुलाकात! अग्निपथ योजना के बारे में लेंगे अपडेट

रिपोर्ट में कहा गया है कि अयोध्या में रहने वाले दानदाताओं के चेक सबसे ज्यादा संख्या में बाउंस हुए हैं. अकेले अयोध्या जिले में दो हजार से ज्यादा चेक बाउंस हुए हैं. गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख से पांच लाख रुपये तक दान करने वाले लोगों की संख्या 31663 है. इसी तरह 1428 लोगों ने पांच से 10 लाख रुपये तक का दान किया है. इसके अलावा 950 लोगों ने 10 से 25 लाख रुपये तक का दान दिया है. वहीं 123 लोग ऐसे हैं जिन्होंने 25 से 50 लाख रुपये तक दान किया है. इसके अलावा 127 लोगों ने 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये दान किए हैं. साथ ही 74 लोग ऐसे हैं जिन्होंने एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दान की है.

पढ़ें- Agnipath Scheme का करेंगे विरोध तो नहीं मिलेगी सेना में एंट्री!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement