Advertisement

Murder Case: अवैध संबंध में फंसी पत्नी ने रची थी पति के हत्या की साजिश, पुल‍िस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर 19 मई की रात पति चेतन की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

Murder Case: अवैध संबंध में फंसी पत्नी ने रची थी पति के हत्या की साजिश, पुल‍िस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से रविवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई. यहां एक युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना इतना भारी पड़ा कि उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. आरोप है कि युवक की पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की निर्मम हत्या कर दी. उसके बाद शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे यह हादसा लगे. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, घटना अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के कबीर नगर पला की है. यहां 24 वर्षीय चेतन की शादी मोहल्ले के ही नेहा नाम की युवती के साथ करीब 3 पहले हुई थी.चेतन और नेहा की शादी के बाद एक बच्चे ने जन्म लिया. जिसकी उम्र फिलहाल करीब 10 माह बताई गई है. परिजनों व स्थानीय लोगों ने बताया कि चेतन एरिया में ही स्थित एक फैक्ट्री में काम किया करता था. ये फैक्ट्री दीपक नाम के शख्स की है.

ये भी पढ़ें- Punjab: होशियारपुर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आरोप है कि नेहा का फैक्ट्री मालिक दीपक के साथ अवैध प्रेम संबंध स्थापित हो गया. इसकी जानकारी जब चेतन को हुई तो उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया. बताया जा रहा है कि घटना से 1 दिन पूर्व ही चेतन ने नेहा को चेतावनी दी थी कि अगर वह नहीं सुधरी तो गुस्से में आकर दीपक को गोली मार देगा. 19 मई की सुबह चेतन घर से निकला, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा. जिसके बाद परिजनों ने फैक्ट्री जाकर पूछताछ की, तो पता चला चेतन वहां आया ही नहीं. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही तो फैक्ट्री मालिक दीपक ने उन्हें रोक दिया. 2 दिन बीत गए लेकिन चेतन का कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद 21 मई को परिजनों ने नजदीकी थाने में जाकर चेतन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- Delhi: क्या अब कुतुब मीनार में होगी खुदाई? संस्कृति मंत्रालय का Iconography कराने के निर्देश

हादसा बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका शव
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक दीपक से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ.दीपक ने बताया कि उसने ही पत्नी नेहा के साथ मिलकर चेतन की हत्या की है.  इसके बाद पुलिस आरोपी दीपक और पत्नी नेहा को वारदात वाली जगह पर लेकर गए. जहां उन्होंने 19 मई की मध्य रात्रि चेतन की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. जिससे शव ट्रेन की चपेट में आ जाए और हादसा लगे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement