Advertisement

UP Crime News: विरोधियों को फंसाने के लिए पत्नी का करवाया दोस्त से रेप, आरोपी पति हिरासत में

बदायूं से एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है. एक शख्स ने गांव के कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपनी ही पत्नी का रेप अपने ही दोस्त से करवाया.

UP Crime News: विरोधियों को फंसाने के लिए पत्नी का करवाया दोस्त से रेप, आरोपी पति हिरासत में

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक व्यक्ति ने अपने गांव के कुछ विरोधियों को फंसाने के लिए घिनौनी साजिश रची थी. उसने अपने ही दोस्त से पत्नी का दो बार रेप करवाया और इसके बाद पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी. आरोपी की यह चाल कामयाब नहीं हो सकी क्योंकि पत्नी ने ही पुलिस के सामने घटना का पूरा ब्यौरा पेश किया था. 

पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को कॉल कर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में जानकारी दी थी. महिला की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति उसे खेत में घुमाने की बात कह कर मोटरसाइकिल से जंगल में ले गया था. वहां उसने फोन करके एक व्यक्ति को बुलाया और उसके पति के कहने पर उस शख्स ने 2 बार रेप किया था.

पढ़ें: Jodhpur Violence: जोधपुर हिंसा के बाद कई जगहों पर लगा कर्फ्यू, सीएम ने दिए ये निर्देश

विरोधियों पर लगाया रेप का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि रेप के एक घंटे बाद उसके पति ने फिर उसी व्यक्ति को दोबारा बुलाया था. उसके बाद पति के दोस्त ने दोबारा उसके साथ रेप किया और फिर पतिन ने ही 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया था. पुलिस को दर्ज कराई अपनी शिकायत में उसने अपने विरोधी दो लोगों पर अपनी पत्नी से रेप का आरोप लगाया था.

आरोपी पति हिरासत में
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. उसके साथी की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मोबाइल सर्विलांस के जरिए और दूसरी जांच की जा रही है.

पढ़ें: अमेरिकी राज्य ने 'सिख आजादी दिवस' को दी मान्यता, भारतीयों ने जताया कड़ा ऐतराज 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement