Advertisement

Tajinder Bagga Arrest: डीडीयू अस्पताल में हो रहा मेडिकल, गुरुग्राम में जज के घर होगी पेशी

Tajinder Bagga Arrest मामले में अपडेट है कि बीजेपी नेता को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली की डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है. इसके बाद जज के सामने पेशी होगी.

Tajinder Bagga Arrest: डीडीयू अस्पताल में हो रहा मेडिकल, गुरुग्राम में जज के घर होगी पेशी

दिल्ली पहुंचे बग्गा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस की टीम राष्ट्रीय राजधानी लेकर आ चुकी है. पुलिस टीम मेडिकल जांच के लिए उन्हें डीडीयू अस्पताल लेकर गई है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बग्गा को जांच के बाद गुरुग्राम में जज के सामने पेश किया जाएगा. बता दें कि गिरफ्तारी के बाद मेडिकल और 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेशी नियमों के तहत जरूरी है. आज दिन भर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. 

1 नेता की गिरफ्तारी में 3 राज्यों की पुलिस आमने-सामने 
शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने बग्गा को उनके जनकपुरी के घर से गिरफ्तार किया था. हालांकि, पंजाब पुलिस उन्हें मोहाली लेकर पहुंचती तब तक रास्ते में ही नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया था. इसके बाद काफी देर तक पंजाब पुलिस से पूछताछ हुई और इसके बाद दिल्ली पुलिस भी कुरुक्षेत्र के थानेसर थाने पहुंच गई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम तजिंदर बग्गा को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई.

 

ये भी पढ़ें: Tajinder Bagga Arrest: पिता का दावा, 'बेटे को घसीटकर ले गई पुलिस, मुझे मुक्का मारा'

पंजाब पुलिस ने लिखी चिट्ठी 
हरियाणा पुलिस ने बग्गा को किडनैप करने का आरोप पंजाब पुलिस पर लगाया था. इसके जवाब में पंजाब पुलिस ने पत्र लिखकर जवाब दिया कि बीजेपी नेता की गिरफ्तारी नियमों और कानून के तहत हुई है. हालांकि, पंजाब पुलिस बग्गा को अपने साथ लेकर जाने में सफल नहीं हुई और दिल्ली पुलिस उन्हें वापस दिल्ली लेकर आ चुकी है. 

दिन भर होती रही बयानबाजी 
बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पर राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हुई है. कुमार विश्वास ने बग्गा के बहाने अरविंद केजरीवाल को दुर्योधन बताया और अपने दोस्त और भाई भगवंत मान को नसीहत दी है. आम आदमी पार्टी इसे नियमों के तहत कार्रवाई बता रही है तो बीजेपी ने इसे ओछी राजनीति और बदले की भावना से की कार्रवाई करार दिया है.

 

ये भी पढ़ें: Kumar Vishwas ने भगवंत मान के लिए कह दी बड़ी बात, क्या बग्गा के बाद होगी उन पर भी कार्रवाई 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement