Advertisement

Prophet Row: जुमे की नमाज से पहले शिया वक्फ बोर्ड ने UP की मस्जिदों के लिए जारी किया अहम आदेश

शिया वक्फ बोर्ड ने कहा कि मस्जिदों में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाला कोई भी बयान या तकरीर न दें और नमाज के बाद भीड़ एकत्रित न हो.

Prophet Row: जुमे की नमाज से पहले शिया वक्फ बोर्ड ने UP की मस्जिदों के लिए जारी किया अहम आदेश

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर दिए नूपुर शर्मा के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में पिछले 2 जुमे से प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी के मद्दनेजर आज यानी शुक्रवार को यूपी में जुमे की नमाज के बाद किसी तरह की कोई अशांति जैसी स्थिति न बने इसको लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गुरुवार को ही पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई. इस बीच शिया वक्फ बोर्ड (Shia Central Waqf Board) का भी बयान सामने आया है. बोर्ड ने सभी मस्जिदों को आदेश जारी किया है कि नमाज के बाद भीड़ एकत्र ना होने दें.

यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने उसके अधीन आने वाली सभी मस्जिदों में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाला कोई भी बयान या तकरीर देने और नमाज के अलावा किसी भी तरह की भीड़ एकत्र करने पर पाबंदी लगा दी है. बोर्ड के कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी सैयद हसन रज़ा रिज़वी ने गुरुवार को जारी आदेश में बोर्ड में पंजीकृत सभी वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों (प्रबंधकों), प्रबंध समितियों और प्रशासकों से कहा गया है कि वे अपने-अपने प्रबंधन वाली मस्जिदों में नमाज़ खास तौर पर जुमे की नमाज़ में ऐसा कोई भी खुत्बा (भाषण) या कोई ऐसा बयान नहीं होने दें जिससे आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो.

ये भी पढ़ें- UP News: जुमे की नमाज और अग्निपथ पर बवाल, डबल टेंशन से निपटने के लिए खास तैयारी 

नमाज के बाद लोग न हो एकत्रित
आदेश में यह भी कहा गया है कि मस्जिदों में नमाज़ के अलावा किसी भी तरह का कोई जलसा (सभा) आयोजित न किया जाए और ना ही भीड़ एकत्र होने दी जाए. इस आदेश की एक प्रति प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को भी भेजी गई है. बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि पिछली 10 जून को देश के विभिन्न राज्यों में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव से उपजे हालात के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था अगले आदेशों तक लागू रहेगी.

ये भी पढ़ें-Agnipath scheme protest: UP-बिहार में बढ़ा बवाल, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई आग

UP ADG ने की शांति की अपील
वहीं, पुलिस प्रशासन ने बवाल वाले जिलों के साथ ही अन्य जिलों में शांति कमेटी की बैठककर लोगों को जुमे की नमाज के बाद किसी तरह के विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की अपील की है. इसके साथ ही मस्जिदों के इमामों से भी भीड़ इकट्ठा नहीं करने की अपील कराई जा रही है. यूपी के ADG कानून व्‍यवस्‍था प्रशांत कुमार ने भी शांति की अपील की है. एडीजी ने कहा कि 'जुमे की नमाज़ की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क धर्मगुरुओं से किया गया है और उनका सहयोग भी मिला है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement