Advertisement

Amethi Accident: बोलेरो और ट्रक से टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

यूपी के अमेठी में देर रात बारात से वापस लौट रही एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.  

Amethi Accident: बोलेरो और ट्रक से टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. बारात से लौट रही एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर (road accident in amethi) हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा गौरीगंज थाने के अंतर्गत बाबूगंज इलाके में हुआ. 

देर रात हुआ हादसा
देर रात करीब 12.15 बजे बारात से लौट रही एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई. बोलेरो में सवार लोग रायबरेली के नसीराबाद से लौट रहे थे. सभी लोग बारात में शामिल होने गए थे. बोलेरो में कुछ बच्चे भी सवार थे. बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई.

यह भी पढ़ेंः Daily Horoscope: मकर राशि के जातकों को मिलेगा रोजगार, मीन राशि वालों का होगा खूब सम्मान, बस ध्यान रखें ये बात

तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंचे लोगों ने बोलेरो में फंसे घायलों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं और हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की वजह तेज रफ्तार होने की आशंका जताई जा रही है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement