Advertisement

Rape के बाद बैठी पंचायत, शादी को तैयार नहीं हुआ आरोपी तो लड़की ने की खुदकुशी

पुलिस (Police) ने बताया कि लड़के के परिवार वालों ने लड़की पक्ष का प्रस्ताव यह कहते हुए खारिज कर दिया कि लड़का नाबालिग है.

Rape  के बाद बैठी पंचायत, शादी को तैयार नहीं हुआ आरोपी तो लड़की ने की खुदकुशी

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में रामपुर (Rampur) में एक नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा है. एएसपी डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि करीब 6 दिन पहले एक पड़ोसी युवक उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape) किया था. 

एएसपी ने कहा कि परिजनों ने बताया कि जब दोनों परिवारों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने पंचायत बुलाई. पंचायत में लड़की के परिवार ने शादी पर जोर दिया और शादी न करने पर उन लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी. एएसपी ने बताया कि लड़के के परिवार वालों ने लड़की पक्ष का प्रस्ताव यह कहते हुए खारिज कर दिया कि लड़का नाबालिग है. पुलिस ने बताया कि बुधवार को जैसे ही नाबालिग लड़की को लड़के के घर वालों के इरादे का पता चला उसने आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें- Thyagraj Stadium में कुत्ता टहलाने वाले IAS दंपत्ति का ट्रांसफर, पति लद्दाख तो पत्नी को भेजा गया अरुणाचल प्रदेश

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. मृतका किशोरी के भाई ने बताया, "घटना के दिन आरोपी परिवार के सदस्यों ने हमसे संपर्क किया था और पुलिस के समक्ष मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराने के लिए दबाव डाला था. समुदाय के अन्य सदस्य भी आ चुके थे और हमने मांग की कि वयस्क होने के बाद वे दोनों शादी कर लेंगे." 

ये भी पढ़ें- कुत्ता घुमाने वाले IAS दंपति के ट्रांसफर पर भड़कीं मेनका गांधी, बोलीं- ये क्या तरीका है...

मृतक के परिजनों को धमका रहा था आरोपी
उन्होंने आगे कहा, '‘वे (आरोपी पक्ष) समझौते के लिए तैयार नहीं थे और इस बीच मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली. हमें न्याय चाहिए.’’ रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने शनिवार दोपहर घटना स्थल का दौरा कर मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली. शुक्ला ने बताया, ‘‘मृतका के भाई ने मुझे सूचित किया था कि उसे आरोपी के परिवार के सदस्यों द्वारा धमकाया जा रहा है. मैंने पुलिस क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ता को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.’’ एसपी ने कहा, ‘‘हम मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी देंगे और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करेंगे.' 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement