Advertisement

Ahmedabad: 9 वीं के छात्र से स्कूल में रैगिंग, Urine पीने पर किया मजबूर

महिला का आरोप है कि उसके बेटे के साथ सीनियर्स ने रैंगिंग की ओर उसे पेशाब पीने को मजबूर करने का प्रयास किया.

Ahmedabad: 9 वीं के छात्र से स्कूल में रैगिंग, Urine पीने पर किया मजबूर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अहमदाबाद के केंद्रीय विद्यालय में 9वीं के एक छात्र के साथ रैगिंग (Ragging) का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. छात्र की मां का आरोप है कि उसके बेटे के साथ सीनियर्स ने रैंगिंग की ओर उसे पेशाब (Urine) पीने को मजबूर करने का प्रयास किया. हालांकि स्कूल प्रशासन की ओर से ऐसे किसी भी मामले से इनकार किया गया है. 

12वीं के छात्रों पर लगा आरोप
महिला ने वस्तरापुर थाने में दी गई शिकायत में कहा कि 12वीं के कुछ छात्र उसके बेटे को स्कूल के टॉयलेट में लेकर गए. वहां उसे पेशाब पिलाने की कोशिश की गई. निरीक्षक संदीप खम्भाला का कहना है कि पुलिस इस मामले की शुरुआती जांच कर रही है. हालांकि अभी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.  

यह भी पढ़ेंः PM Narendra Modi से पूर्व नौकरशाहों की अपील, 'नफरत की राजनीति' रोकने का करें आह्वान

20 अप्रैल का है मामला 
मामला 20 अप्रैल का बताया जा रहा है. स्कूल प्रशासन का कहना है कि मामला सामने आने के बाद ही इस पर जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि जांच में किसी भी तरह का मामला सामने नहीं आया है.   

यह भी पढ़ेंः दुनिया में सिर्फ इनके आगे झुकता है Kim Jong Un का सिर, मां या पत्नी नहीं तो कौन हैं वो ?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement