Advertisement

Hanuman Janmotsav 2022: भोपाल में मुस्लिमों ने बरसाए हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर फूल, Video Viral

भोपाल में सड़क पर जब हनुमान जन्मोत्सव का जुलूस निकला तो वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसका स्वागत किया और उस पर फूल भी बरसाए.

Hanuman Janmotsav 2022: भोपाल में मुस्लिमों ने बरसाए हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर फूल, Video Viral

Hanuman Janamotsav Shobhayatra in Bhopal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हुई हिंसा ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है. मगर भोपाल से आ रही सामाजिक सद्भाव की खुशबू पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है. भोपाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में फूल बरसाए और उसमें पूरे सद्भाव के साथ हिस्सा भी लिया.भोपाल में सड़क पर जब हनुमान जन्मोत्सव का जुलूस निकला तो वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसका स्वागत किया और उस पर फूल भी बरसाए.

इस शोभायात्रा का वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है. इसे अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भोपाल के कई इलाकों में ऐसा नजारा देखने को मिला जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घर की बालकनी से हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा में फूल बरसाए और उसका हिस्सा भी बने.

ये भी पढ़ें- Violence in Delhi: जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा के मौके पर कैसे भड़की हिंसा, घायल सब इंस्पेक्टर ने किया खुलासा

वहीं दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें 9 लोगों के घायल होने की खबर है. जांच के लिए पुलिस ने 10 टीमें भी बनाई हैं. 
दिल्ली ही नहीं हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आंध्र प्रदेश के कुरनूल से भी हिंसा का ऐसा ही मामला सामने आया है.यहां शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर जमकर पत्थरबाजी की गई. इस घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए 20 लोगों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Alert : कहीं आप भी तो नहीं डालते कबूतरों को दाना? जान लें नुकसान

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement