Advertisement

Jahangirpuri Violence: 30 फोन नंबरों से जुड़ा है जहांगीरपुरी हिंसा का सच! बड़ी साजिश की ओर इशारा

Jahangirpuri violence update: जहांगीरपुरी हिंसा में पुलिस को कई सबूत हाथ लगे हैं. हिंसा वाले दिन मौके पर एक्टिव फोन से कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

Latest News
Jahangirpuri Violence: 30 फोन नंबरों से जुड़ा है जहांगीरपुरी हिंसा का सच! बड़ी साजिश की ओर इशारा

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हिंसा की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह इसके पीछे सोची समझी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं. हिंसा के लिए पहले ही तैयारी की गई है. दिल्ली पुलिस को इस बारे में कई अहम सबूत भी हाथ लगे हैं. पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड से हिंसा का पूरा सच सामने आने लगा है. 

30 फोन नंबरों से होंगे अहम खुलासे 
सूत्रों के मुताबिक हिंसा के दिन मौके पर एक्टिव 30 फोन नंबर बताएंगे कि जहांगीरपुरी हिंसा का सच क्या है. ये 30 फोन नंबर आरोपियों से जुड़े हैं. इन 30 फोन नंबरों का कनेक्शन दंगे के आरोपी अंसार, इमाम शेख और एक नाबालिग आरोपी से है. दिल्ली पुलिस इन नंबरों की जांच कर रही है. सीडीआर में आरोपी अंसार, इमाम शेख और एक नाबालिग आरोपी की हिंसा वाले दिन की लोकेशन से लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में मास्क ना पहनने पर फिर लग सकता है जुर्माना, DDMA की आज अहम बैठक, लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध

नाबालिग बच्चों को दिए थे हथियार 
सूत्रों के मुताबिक हिंसा में इस्तेमाल हुई पिस्टल मुहैया कराने वाले गुलाम रसूल ऊर्फ गुल्ली ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने ही हिंसा वाले दिन नाबालिग बच्चों को हथियार दिये थे. वहीं गोली चलाने वाले इमाम शेख और नाबालिग आरोपी ने पूछताछ के दौरान इसकी पुष्टि की है.

यह भी पढ़ेंः वैक्सीन लगने के बावजूद बरकरार है Covid का खतरा, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

अब तक 300 आरोपियों की पहचान
दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में अब तक वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट के आधार पर करीब 300 उपद्रवियों की पहचान की है. इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि जिस समय हिंसा हुई उस दौरान मौके पर पांच हजार से अधिक लोग मौजूद थे. हिंसा के मामले में इमाम शेख समेत 5 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई होगी. 

(इनपुट- राजू राज)

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement