Advertisement

मुंबई में फिर डराने लगी कोरोना की रफ्तार, बीते 4 महीने में आज सबसे ज्यादा केस

महाराष्ट्र में शनिवार को सामने आए 1,357 मामलों में से 889 मामले अकेले मुंबई से हैं. इससे पहले मुंबई में 31 मई को 506 कोरोना के नए केस सामने आए थे.

मुंबई में फिर डराने लगी कोरोना की रफ्तार, बीते 4 महीने में आज सबसे ज्यादा केस

देश से टला नहीं है कोविड संकट. (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1357 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. इनमें से सिर्फ मुंबई (Mumbai) में कोरोना के 889 मरीज मिले हैं. बीते चार महीने में मुंबई में आज सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 1,134 मामले सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र में आज लगातार तीसरे दिन संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. राज्य में अभी कोविड-19 के 5,888 मरीज उपचाराधीन हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक संक्रमण के 78,91,703 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 1,47,865 मरीजों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- PPE किट में 'भ्रष्टाचार' को लेकर मनीष सिसोदिया और असम के CM हिमंत बिस्वा के बीच जुबानी जंग

मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले
विभाग ने कहा कि कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक 77,37,950 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमित होने के बाद लोगों के स्वस्थ्य होने की दर 98.05 प्रतिशत है जबकि महामारी से होने वाली मौत की दर 1.87 प्रतिशत है. शनिवार को सामने आए 1,357 मामलों में से 889 मामले अकेले मुंबई से सामने आए. महामारी से एक मरीज की मौत भी मुंबई में हुई.

ये भी पढ़ें- Weather Update:दिल्ली-NCR में फिर लू का प्रकोप, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

31 मई को सामने आए थे 506 केस
इससे पहले मुंबई में 31 मई को 506 नए केस सामने आए थे. वहीं 1 जून को बढ़कर 739, 2 जून को 704, 3 जून को 763 और आज 4 जून को बढ़कर 889 केस हो गए. कोरोना की बढ़ती ये रफ्तार महानगरी को डराने लगी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement