Advertisement

Karnataka Hijab Row: हिजाब को लेकर नहीं थमा विवाद, 5 छात्राओं ने मांगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट

कॉलेज की प्रिंसिपल अनसूया राय ने कहा कि 5 छात्राओं ने टीसी के लिए अनुरोध किया है, ताकि वह हिज़ाब की अनुमति देने वाले अन्य कॉलेजों में दाखिला ले सकें.

Karnataka Hijab Row: हिजाब को लेकर नहीं थमा विवाद, 5 छात्राओं ने मांगा ट्रांसफर सर्टिफिकेट

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक में हिजाब (Hijab) पहनने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. हम्पंकट्टा में विश्वविद्यालय कॉलेज की 5 मुस्लिम छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से अन्य कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate) जारी करने का अनुरोध किया है. 

बता दें कि कॉलेज ने कक्षाओं में हिजाब (Hijab) पहनने पर रोक लगा दी थी, जिसका मुस्लिम छात्राओं ने विरोध किया था. हाल ही में मंगलुरू यूनिवर्सिटी के कुलपति पीएस यदापदिथ्या ने घोषणा की थी कि यदि वह हाईकोर्ट के निर्देश जिसमें छात्राओं को संबंधित संस्थानों द्वारा निर्धारित वर्दी कोड का पालन करने के लिए कहा गया है उस आदेश को मानने की इच्छुक नहीं हैं तो विश्वविद्यालय अन्य कॉलेजों में शामिल होने के लिए मुस्लिम लड़कियों के लिए विशेष व्यवस्था करेगा.

ये भी पढ़ें- 'हिटलर की मौत मरेगा मोदी', कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने PM पर की विवादित टिप्पणी

अन्य कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती हैं छात्र
कॉलेज की प्रिंसिपल अनसूया राय ने कहा कि पांचों छात्राओं ने टीसी के लिए अनुरोध किया था ताकि वह हिज़ाब की अनुमति देने वाले अन्य कॉलेजों में दाखिला ले सकें. राय ने कहा, चूंकि उनके द्वारा लिखे गए प्रार्थना पत्र अपूर्ण पाए गए थे, छात्राओं को सुधार के साथ एक नया पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था.

ये भी पढ़ें- Agnipath Scheme: अग्निपथ की आड़ में 'हथियारबंद कैडर' बनाना चाहती है बीजेपी- ममता बनर्जी

कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
प्रिंसिपल ने बताया कि छात्राएं अभी तक नए पत्र लेकर वापस नहीं आई हैं. अनसूया राय ने कहा कि सभी स्नातक (Graduate) की कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि परिसर में मूल्यांकन कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ छात्राओं को छोड़कर, UG कोर्सेस में पढ़ने वाली सभी 44 मुस्लिम लड़कियां कक्षाओं में भाग ले रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement