Advertisement

CG Board Result 2022: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, टॉपर्स को हेलीकॉप्टर में घुमाएंगे CM

छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

CG Board Result 2022: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, टॉपर्स को हेलीकॉप्टर में घुमाएंगे CM

छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा (Board Exam) के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए हैं. इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भी बोर्ड अधिकारियों के साथ मौजूद रहे. कक्षा 10वीं के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 74.23% प्रतिशत रहा है, जबकि 12वीं में 79.30% छात्र पास हुए हैं.

छात्र मैट्रिक या इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इस साल 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने टॉप किया है. इन दोनों ने 98.67 प्रतिशत यानी 600 में से 592 अंक हासिल किए हैं. जबकि 12वीं में बालोद के रितेश कुमार साहू ने पहला स्थान हासिल किया है.

CBSE 10th Term 1 Result 2021: कैसे चेक करें 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट? जानें डिटेल्स

12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 79.30
इस साल 12वीं छात्रों का पास प्रतिशत 79.30 रहा है. इनमें लडकों का पास प्रतिशत 77.03%, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 81.15% रहा है. सीजीबीएसई ने मैट्रिक और इंटरमीडिट दोनों कक्षाओं के बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी किए हैं. इस साल 10वीं और 12वीं में 8 लाख से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी थी. छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी.

CBSE के Exam पैटर्न में नहीं होगा बदलाव, बोर्ड ने अफवाहों को किया खारिज

टॉपर्स को हेलीकॉप्टर में घुमाएंगे CM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12 की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को हेलिकॉप्टर में घुमाने की घोषणा की है. सीएम की तरफ से जल्द ही छात्रों को यह उपहार मिलेगा.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement