Advertisement

'Sidhu Moosewala की हत्या की हो CBI या NIA जांच', कांग्रेस ने पूछा- किस आधार पर हटाई गई सुरक्षा?

Sidhu Moosewala Murder Case: कांग्रेस ने कहा कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई या एनआईए द्वारा होनी चाहिए.

'Sidhu Moosewala की हत्या की हो CBI या NIA जांच', कांग्रेस ने पूछा- किस आधार पर हटाई गई सुरक्षा?

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (sidhu Moosewala) की हत्या के मामले में हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई या एनआईए द्वारा जांच होनी चाहिए. पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पब्लिसिटी स्टंट के तहत मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली जिसके चलते उनकी जान चली गई.

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में बैठकर पंजाब की सरकार चलाने वाले केजरीवाल जी से पूछना चाहता हूं कि सिद्दू मूसेवाला की सुरक्षा क्यों वापस ली गई, जबकि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि उनके ऊपर खतरा है?.'कांग्रेस प्रवक्ता ने यह सवाल भी किया कि राज्य सरकार को बताना चाहिए कि किस खुफिया आकलन के बाद गायक की सुरक्षा वापस ली गई थी? 

ये भी पढ़ें- Satyendar Jain Arrested: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार

CBI-NIA से जांच कराने की मांग
उन्होंने कहा कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई या एनआईए द्वारा होनी चाहिए. पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे एक दिन पहले ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी थी.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला की थार पर बरसाई गईं 30 से ज्यादा गोलियां, देखें तस्वीरें

sidhu Moosewala को मारी गई थी 10 गोलियां
बता दें कि सि्दधू मूसेवाला (sidhu Moosewala) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी. जिसके बाद उन्हें मानसा के अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मूसेवाला पर बदमाशों ने 30 राउंड फायरिंग की थी. जिनमें से 10 गोलियां सिद्धू मूसेवाला को लगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement