Advertisement

Puppy को धक्का मारना महिला को पड़ा महंगा, जाना पड़ेगा जेल

पुलिस ने कहा कि महिला पिल्ले को खाना खिलाने को लेकर पड़ोसियों से बहस करती थी और उसे मारने की धमकी भी देती थी.

Puppy को धक्का मारना महिला को पड़ा महंगा, जाना पड़ेगा जेल

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात (Gujarat) के भावनगर में एक महिला को बिल्डिंग से पिल्ले (Puppy) को धक्का मारना महंगा पड़ गया. महिला ने रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल से पिल्ले को नीचे फेंका था, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस (Police) जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर सकती है. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी.

नीलमबाग थाने के एक पुलिस अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि आशा लुंबा ने शनिवार दोपहर आवासीय भवन की तीसरी मंजिल से एक पिल्ले (Puppy) को फेंक दिया जो परिसर की पार्किंग में मृत मिला. अधिकारी ने कहा, ‘‘पशु हेल्पलाइन चलाने वाली एक महिला की शिकायत पर आशा लुंबा के खिलाफ जानवरों के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.’’ 

ये भी पढ़ें- Punjab: होशियारपुर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पार्किंग में मृत पाया गया था पिल्ला
अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया, उसे शनिवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि पार्किंग में एक मृत पिल्ला पड़ा है. कुछ स्थानीय निवासियों ने कहा कि आरोपी महिला पिल्ले को खाना खिलाने को लेकर उनसे बहस करती थी और उसे मारने की धमकी भी देती थी.’’ अधिकारी ने कहा कि लुंबा को अभी गिरफ्तार किया जाना है और घटना की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Delhi: क्या अब कुतुब मीनार में होगी खुदाई? संस्कृति मंत्रालय का Iconography कराने के निर्देश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement