Advertisement

BPSC PT Exam Cancelled: पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई परीक्षा, छात्रों में भारी आक्रोश

BPSC PT Exam Cancelled: 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया है. परीक्षा रद्द होने को लेकर भारी आक्रोश है.

BPSC PT Exam Cancelled: पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई परीक्षा, छात्रों में भारी आक्रोश

आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार सरकार के लिए एक बार फिर फजीहत की स्थिति बन गई है. बीपीसीएससी पीटी की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के बाद रद्द कर दी गई है. पेपर लीक की खबर बिहार के आरा से आई थी. इसकी पुष्टि आयोग की तरफ से भी हो गई है. यह भी बताया गया है कि वायरल हुआ प्रश्न पत्र सही है. पेपर लीक किए जाने की वजह से छात्रों में भारी आक्रोश है क्योंकि लाखों की संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं. 

आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वायरल प्रश्न पत्र की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था. आठ मई 2022 को ही रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी गई है. इसके आधार पर परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. वायरल प्रश्न पत्र के मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी. इसके लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है.

BPSC की ओर से जारी की गई सूचना

आरा से शुरू हुआ था हंगामा 
बता दें कि आज रविवार को 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा के लिए राज्य में कई जगहों पर सेंटर बनाए गए थे. बिहार के आरा के एक परीक्षा केंद्र पर हंगामे की खबर आई थी. शहर के कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी का सेंटर था. यहां बिहार के विभिन्न जिलों और अलग-अलग राज्यों से परीक्षार्थी पहुंचे थे. केंद्र पर समय से पेपर नहीं मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया था. बाद में पेपर लीक को लेकर भी हंगामा शुरू हुआ जिसके बाद आयोग ने एक्शन लिया है. 

12 बजे के करीब पेपर वायरल होने की मिली खबर
बीपीएससी के सचिव जिऊत सिंह से ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद सी सेट के प्रश्न पत्र वायरल होने की जानकारी मिली थी. इस प्रश्न पत्र की पुष्टि कराई गई तो पता चला कि वायरल हुआ पेपर ही परीक्षा के लिए तैयार किया गया है. वायरल होने की टाइमिंग की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह पता चला कि सुबह 11.54 बजे पेपर वायरल हुआ है.

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal का महाराष्ट्र दौरा, बोले- 'जब तक भारत नंबर 1 न बने, मुझे मृत्यु न आए'

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement