Advertisement

Bihar: पापा करते हैं रेप, मां भी नहीं सुनती... Video बना न्याय के लिए थाने पहुंच गई बेटी

लड़की का आरोप है कि उसकी मां भी इसमें पिता का साथ देती थी. घर वाले मिलकर लड़की को डरा-धमका रहे थे.

Bihar: पापा करते हैं रेप, मां भी नहीं सुनती... Video बना न्याय के लिए थाने पहुंच गई बेटी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के समस्तीपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटी ने अपने टीचर पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. साथ ही पीड़िता ने न्याय के लिए दुष्कर्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया. इस दौरान उसने बताया कि कैसे लाख मना करने के बाद भी पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और मजबूरन उसे घटना का वीडियो बनाना पड़ा. लड़की का आरोप है कि उसकी मां भी इसमें पिता का साथ देती थी. घर वाले मिलकर लड़की को डरा-धमका रहे थे लेकिन जब उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने थाने में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें- Doctor's Prescription: डॉक्टर के पर्चे पर लिखा हर शॉर्ट फॉर्म समझें यहां, कभी भी नहीं होगी परेशानी

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.  पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर महिला थाने में FIR दर्ज की गई है. आरोपी पुलिस की हिरासत में है. महिला थाने की पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घिनौनी हरकत में और कौन-कौन लोग शामिल थे. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पीड़िता को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें- Liquor Sale in Delhi: अरविंद केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब रात के 3 बजे तक बिकेगी शराब

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement