Advertisement

प्रेमी से शादी करने के लिए काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, बोली- और कोई रास्ता नहीं था

पीड़ित ने इलाज कराने के बाद थाने में अपनी पत्नी पर ब्लेड से गुप्तांग काटने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के जरिए रिपोर्ट पेश की है.

प्रेमी से शादी करने के लिए काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, बोली- और कोई रास्ता नहीं था
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बाड़मेर जिले के गुडामालानी क्षेत्र के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भलीसर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी पत्नी पर उसका प्राइवेट पार्ट काटने का संगीन आरोप लगाया है. मामला करीब डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा है. पीड़ित ने इलाज कराने के बाद धोरीमन्ना थाने में अपनी पत्नी पर ब्लेड से गुप्तांग काटने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के जरिए रिपोर्ट पेश की है. थानाधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के जरिए रिपोर्ट मिली है कि गोगाराम पुत्र अन्नाराम जाट निवासी भलीसर की शादी छह महीने पहले हुई थी.

यह भी पढ़ें: आफताब को मौत की सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगा: श्रद्धा के पिता

शादी की शुरुआत से दोनों के बीच का रिश्ता कुछ अच्छा नहीं चल रहा था. बीते महीने की 1 तारीख की रात को वह सो रहा था. इस दौरान उसकी पत्नी फोन पर बातचीत कर रही थी. उसने उसकी पत्नी से पूछा किसका फोन था तो उसने बताया बहन का फोन आया है. इस दौरान उसकी पत्नी की बहिन व बहनोई ने उसकी के बीच लंबी बातचीत हुई. वह नींद में था अचानक उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. जब वह दर्द में चिल्लाया तो घर के सभी लोग नींद से जाग गए. पति ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसकी पत्नी ने कहा कि प्राइवेट पार्ट काटने से वह नामर्द हो जाएग और वह तलाक लेकर किसी और से शादी करें. उसकी पत्नी दूसरी जगह शादी करना चाहती थी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: सिर्फ तृणमूल समर्थक बांग्लादेशियों के बनवाएं वोट', TMC विधायक का बेतुका बयान

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement