Advertisement

Ajmer Rape Case: पुजारी ने दलित महिला से किया गैंगरेप, नशे की हालत में बनाया वीडियो

Ajmer Rape Case: अजमेर में एक महिला ने अपने परिवार के पुजारी पर अपहरण और गैंगरेप का आरोप लगाया है. फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है.

Ajmer Rape Case: पुजारी ने दलित महिला से किया गैंगरेप, नशे की हालत में बनाया वीडियो

कोच्चि में मॉडल से गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के अजमेर जिले से दलित महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है. आरोप है कि मंदिर के एक पुजारी और अन्य लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इन लोगों ने महिला को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे कई दिनों तक कैदी बनाकर रखा गया और लगातार नशे के इंजेक्शन दिए गए. जब महिला के पति ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों ने ही उसे एक पुलिस थाने के बाहर छोड़ दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संजय शर्मा पीड़िता का पारिवारिक पुजारी है और उसके परिवार की तरफ से कई धार्मिक अनुष्ठान कर चुका है. पुलिस उपाधीक्षक अजमेर (उत्तर) छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा, 'आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया. इसके बाद उसने पीड़िता से पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.'

यह भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेन के Zaporizhzhia पर बरसाए अंगारे, एक दर्जन की मौत, शहर हुआ तबाह 

विरोध पर पति और बच्चों की हत्या की धमकी
छवि शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके चलते वह वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी पुजारी ने उसे बंधक बनाकर रखा था और पिछले एक महीने में उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुजारी ने विरोध करने पर उसके पति और बच्चों को जान से मारने और रेप का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी.

यह भी पढ़ें- Delhi Rain: बारिश तोड़ रही है रिकॉर्ड, IMD ने दो दिन के लिए जारी किया ये अलर्ट 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था और नशीले इंजेक्शन दिए गए थे. जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ने उसे 27 सितंबर को एक पुलिस थाने के बाहर छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर 7 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपियों की तलाश जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराके उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement