Advertisement

समय पर उधार नहीं चुका पाया तो युवक को स्कूटर से बांधा और 2 KM तक घसीटा

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 16 अक्टूबर की रात का है. युवक को एक व्यस्त सड़क पर स्कूटी से बांधकर 2 किलोमीटर तक घसीटा गया.

समय पर उधार नहीं चुका पाया तो युवक को स्कूटर से बांधा और 2 KM तक घसीटा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओडिशा के कटक में उधार न चुकाने पर एक शख्स को स्कूटर से बांधकर घसीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान हुई और कुछ ही समय में वे कानून के शिकंजे में थे. पुलिस ने इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित युवक पर आरोप था कि उसने 1500 रुपये उधार लिए थे लेकिन वह समय पर नहीं चुका पाया. इस बात से कर्ज देने वाले दोनों आरोपियों को इतना गुस्सा आया कि उसे सबक सिखाने के लिए उन्होंने उसे स्कूटर से बांध कर घसीटा.

यह भी पढ़ें: Viral Video : नशेड़ी ने फ्लाइट में किया हंगामा, चबा डाली एयरलाइन स्टाफ की उगंली

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 16 अक्टूबर की रात का है. कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने घटना को लेकर कहा, कटक में एक व्यस्त सड़क पर एक युवक को स्कूटर से बांधकर करीब 2 किलोमीटर से ज्यादा घसीटा गया. रात करीब 11 बजे जब इसकी जानकारी मिली तो हमने जांच शुरू की. वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान हुई और फिर दोनों को हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने बताया, पीड़ित जगन्नाथ बेहरा आरोपी को जानता और उसने उनसे पैसे उठार लिए थे. वह समय पर लौटा नहीं सका तो इन लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर दो किलोमीटर तक घसीटा.

यह भी पढ़ें: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती दिवाली, क्या है वजह ?

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement