Advertisement
हिंदी न्यूज़मध्य प्रदेश

MP EOW Raid: छापेमारी के लिए आई टीम को देख क्लर्क ने खाया जहर, इतना मिला कैश कि गिनने के लिए आई मशीन

एक सरकारी कर्मचारी के घर पर छापेमारी हुई थी जिस दौरान कर्मचारी ने जहर खा लिया. उसके घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है.

MP EOW Raid: छापेमारी के लिए आई टीम को देख क्लर्क ने खाया जहर,  इतना मिला कैश कि गिनने के लिए आई मशीन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां EOW ने सरकारी क्लर्क के यहां छापामारी की है. टीम ने बुधवार सुबह 6 बजे स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क के बैरागढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की थी. इस कार्रवाई से क्लर्क घबरा गया और उस सरकारी कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबरों के मुताबिक क्लर्क ने एक तरफ जहर खाया तो दूसरी ओर EOW ने उस मकान को सील कर दिया. आवास के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया. क्लर्क का नामहीरो केसवानी ने बताया गया है. अभी तक करोड़ों की संपत्ति उजागर हो चुकी है. केसवानी के घर से करीब 85 लाख कैश और 12 से ज्यादा प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है. इसकी कीमत 4 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. 

क्लर्क ने मांगी छुट्टी, लिखा-पत्नी नाराज होकर चली गई है, मनाने जाना है !

मिली करोड़ों की संपत्ति

खबरों के मुताबिक क्लर्क के घर से अब तक 3 कार, 1 स्कूटर, बैरागढ़ में डेढ़ करोड़ के मकान का पता चला है. इसके अलावा सतपुड़ा भवन में 6वीं मंजिल पर इनका दफ्तर है. अभी केसवानी आयुष्मान भारत योजना और स्वशासी संस्था सेक्शन का काम देख रहे थे. गौरतलब है कि केसरवानी की सैलरी की शुरुआत 4 हजार सैलरी से शुरू हुई थी.

Monkeypox: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन मंकीपॉक्स का नया केस, एक विदेशी महिला मिली पॉजिटिव, देश में वैक्सीन की तैयारी तेज

4 हजार की थी सैलरी

इसके अलावा सातवें वेतनमान के बाद 50 हजार रुपए सैलरी मिल रही थी. इनकी अधिकांश प्रॉपर्टी पत्नी के नाम मिली है. जहर पीने के बाद केसवानी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. ऐसे में अब इलाज के बाद केसरवानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement