Advertisement

Delhi: फैक्ट्री मैनेजर ने पत्नी के सामने नाबालिग से किया रेप, मुंह में डाला तेजाब, DWC ने लिया संज्ञान

Delhi Girl Rape Case: दिल्ली में फैक्ट्री मालिक ने 15 साल की किशोरी के साथ पहले रेप किया और फिर उसके मुंह में तेजाब डाल दिया.

Latest News
Delhi: फैक्ट्री मैनेजर ने पत्नी के सामने नाबालिग से किया रेप, मुंह में डाला तेजाब, DWC ने लिया संज्ञान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां स्थित एक जूता फैक्टी के मालिक पर आरोप लगा है कि उसने फैक्ट्री में काम करने वाली 15 साल की किशोरी के साथ पहले रेप (Rape) किया और फिर उसके मुंह में केमिकल डाल दिया. पीड़ित की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 10 दिन बाद जब वह बयान देने की स्थिति में आई तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई. 

मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि प्रकाश ने अपनी बीमार पत्नी से मिलाने के लिए किशोरी को 2 जुलाई को अपने घर बुलाया था. इसके बाद पत्नी के ही सामने उसके साथ दुष्कर्म किया. DCP (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने बताया, 'घटना के कुछ दिन बाद जब पीड़िता घर जा रही थी तभी फैक्ट्री मालिक जय प्रकाश ने उसे रोका और जबरन उसके मुंह में केमिकल डाल दिया. जिससे घर पहुंचने के बाद किशोरी बेहोश हो गई. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया.' फिलहाल पीड़िता का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: लिव-इन पार्टनर ने 14 बार जबरन कराया अबॉर्शन, महिला ने की खुदकुशी

DCW ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा कि 'आयोग को सूचित किया गया है कि 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास के बारे में शिकायत मिली है. लड़की के पिता ने आयोग को बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है. रिपोर्ट के मुताबिक, 'पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी बेटी एक जूता फैक्ट्री में काम करती थी. एक दिन फैक्ट्री मालिक ने अपनी पत्नी की बीमारी के बहाने उसकी बेटी को घर पर बुलाया और उसके साथ रेप किया.' 

यह भी पढ़ें, शर्मानक: 8 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला 5 बच्चियों का बाप

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ नागलोई पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 376 (दुष्कर्म), 34 (समान मंशा) और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement