Advertisement

Mohammad Zubair को क्यों किया गिरफ्तार? दिल्ली पुलिस ने किया 'हनीमून होटल' का जिक्र

Why Mohammad Zubair Arrested: ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि यह गिरफ्तारी हनीमून होटल और हनुमान होटल वाले ट्वीट के मामले में की गई है.

Mohammad Zubair को क्यों किया गिरफ्तार? दिल्ली पुलिस ने किया 'हनीमून होटल' का जिक्र

मोहम्मद जुबैर हुए गिरफ्तार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली पुलिस ने फैक्टचेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज (Alt News) के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर (Mohammad Zubair) को गिरफ्तार कर लिया है. नूपूर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad Controversy) पर टिप्पणी के बाद हुए विवाद के चलते चर्चा में आए मोहम्मद जुबैर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, जानबूझकर नफरत फैलाने और दूसरे धर्म को अपमान करने का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उनके एक पुराने ट्वीट का हवाला दिया है जिसमें जुबैर ने 'हनीमून होटल' (Honeymoon Hotel) को 'हनुमान होटल' किए जाने की बात लिखी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद जुबैर का यह ट्वीट कई साल पुराना है.

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मोहम्मद जुबैर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पूछताछ के बाद पुलिस को लगा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं कि उन्होंने धार्मिक भावनाएं भड़काई हैं. इसी वजह से मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया. अब दिल्ली पुलिस जुबैर को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है. जिस ट्वीट का जिक्र पुलिस ने किया है वह साल 2018 में किया गया था.

यह भी पढ़ें- Alt News के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Honeymoon Hotel और हनुमान होटल का जिक्र
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ताजा मामला मोहम्मद जुबैर के उस ट्वीट से जुड़ा हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा था, "2014 से पहले हनीमून होटल, 2014 के बाद हनुमान होटल". दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस ट्वीट के खिलाफ 'हनुमान भक्त' नाम के एक ट्विटर हैंडल ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस का तर्क है कि इसी ट्वीट में मोहम्मद जुबैर ने धर्म विशेष का अपमान किया है.

यह भी पढ़ें- Sonia Gandhi के निजी सचिव पर दलित महिला के रेप का आरोप, FIR दर्ज

पुलिस ने आगे कहा है कि मोहम्मद जुबैर की ओर से किया गया यह ट्वीट और इसके शब्द एक खास समुदाय की भावनाओं को आहत करते हैं और ये जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़कान के मकसद से किए गए हैं. यह साफ है कि यह ट्वीट लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करता है और इस बात के पर्याप्त सबूत भी हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इसी ट्वीट के आधार पर केस दर्ज करके गिरफ्तारी की गई है.

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे मोहम्मद जुबैर
अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस को पता चला कि मोहम्मद जुबैर पहले भी आपत्तिजनक ट्वीट करते रहे हैं और उनके फॉलोवर इसे खूब शेयर भी करते हैं. उनसे पूछताछ की गई और उनकी भूमिका आपत्तिजनक पाई गई. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जुबैर ने जांच में सहयोग नहीं किया और जांच के लिए ज़रूरी चीजें भी उपलब्ध नहीं कराईं.

यह भी पढ़ें- Uddhav Thackeray को लगेगा एक और झटका! दो दिन से गायब है एक और विधायक

दिल्ली पुलिस ने कहा, 'एक तस्वीर ट्वीट की गई थी जिसमें 'हनीमून होटल' के नाम को 'हनुमान होटल' लिखा गया था. ट्विटर हैंडल 'हनुमान भक्त' ने अपनी शिकायत में कहा था कि भगवान हनुमान जी को हनीमून से जोड़ना हिंदुओं का अपमान है क्योंकि हनुमानजी आजीवन ब्रह्मचारी थे.' दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पूछताछ और जांच के दौरान मोहम्मद जुबैर का व्यवहार आपत्तिजनक था. इसी वजह से इस मामले में साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ करना ज़रूरी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement