Advertisement

Shraddha Murder Case: दूसरे कैदियों के सामने अंग्रेजी झाड़ रहा था आफताब, पुलिसवालों ने बंद कराई बोलती

आफताब तिहाड़ जेल में है. वहां पहुंचने तक वह सामान्य था लेकिन धीरे-धीरे उसका तनाव बढ़ने लगा. पढ़ें क्या खाया और कैसे सोया पूरी रात...

Shraddha Murder Case: दूसरे कैदियों के सामने अंग्रेजी झाड़ रहा था आफताब, पुलिसवालों ने बंद कराई बोलती
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Shraddha Murder Case के आरोपी आफताब न्यायिक हिरासत में है. आफताब दिल्ली की तिहाड़ जेल में है और यहां उसकी पहली रात बड़े ही तनाव में गुजरी. बताया जा रहा है कि आफताब को जब जेल नंबर-4 रखा गया. वहां पहुंचने तक वह सामान्य था और जेल में दूसरे कैदियों से अंग्रेजी में बात कर रहा था. थोड़ी देर बाद जेल के वार्डन ने आफताब को दूसरे कैदियों से अलग रहने को कहा. इसके बाद वह तनाव में आ गया. खबर है कि आफताब ने तिहाड़ जेल के मैनुअल के हिसाब से मिलने वाला वही सादा खाना खाया और पूरी रात कंबल ओढ़कर आराम से सोया. पुलिस सीसीटीवी कैमरे से उसकी निगरानी कर रही थी.

सूत्रों की मानें तो सोमवार 28 नवंबर को आफताब का नार्को टेस्ट हो सकता है. नार्को टेस्ट में श्रद्धा मर्डर केस का पूरी सच्चाई बाहर आने की उम्मीद है. शनिवार (26 नवंबर) को सुनवाई के बाद कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले वह पुलिस रिमांड में था. बता दें कि इस मामले की जांच तेजी से चल रही है. पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में केस की जांच पड़ताल की. आफताब को उसके छतरपुर वाले घर भी ले जाया गया था जहां उसने बेरहमी से श्रद्धा को मौत के घाट उतारा था और उसके शव के टुकड़े किए थे.

यह भी पढ़ें: Video: मध्यप्रदेश की सड़कों पर बाइक चलाते दिखे राहुल गांधी, भीड़ काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने

आफताब पर आरोप है कि उसने पहले श्रद्धा को जान से मारा और बाद में उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए. शव के इन टुकड़ों को उसने अपने घर के फ्रिज में रखा. श्रद्धा की लाश के टुकड़ों के लिए आफताब ने नया फ्रिज खरीदा था. इसके पैसे श्रद्धा के बैंक अकाउंट से ही निकाले गए थे. शव के टुकड़े फ्रिज में रखे गए और धीरे-धीरे इन्हें दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: 'लाट साहब के ठाठ, 10 कर्मचारी कर रहे सेवा', BJP ने जारी किया सत्येंद्र जैन का नया VIDEO

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement