Advertisement

श्रद्धा मर्डर केस: पिता बोले आफताब को फांसी दो, जताया Love Jihad का शक

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आफताब ने यह फ्लैट कहीं श्रद्धा को मारने की साजिश के तहत तो किराए पर नहीं लिया था.

श्रद्धा मर्डर केस: पिता बोले आफताब को फांसी दो, जताया Love Jihad का शक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लिव-इन पार्टर आफताब के हाथों मारी गई श्रद्धा के पिता विकास वलकर ने बेटी के दोषी के लिए फांसी की सजा की मांगकी है. उनका कहना है कि इस हत्या के पीछे लव जिहाद का एंगल भी हो सकता है. एएनआई से बात करते हुए विकास ने कहा, मुझे शक है कि इस हत्या के पीछे लव जिहाद वाला एंगल हो सकता है. हम चाहते हैं कि आफताब को मौत की सजा हो. हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और इस मामले की जांच और छानबीन भी सही दिशा में जा रही है. श्रद्धा अपने चाचा के करीब थी और मुझसे कम बात किया करती थी. मैंने कभी आफताब से बात नहीं की. मैंने पहली शिकायत मुंबई के वसई में दर्ज करवाई थी.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में और जानकारी देते हुए बताया कि आफताब एक फूड ब्लॉगर था और दिल्ली में एक कॉल सेंटर में काम करता था. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आफताब ने यह फ्लैट कहीं श्रद्धा को मारने की साजिश के तहत तो किराए पर नहीं लिया था. पूछताछ में पता चला कि श्रद्धा और आफताब के बीच अक्सर बहस और लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था. दोनों साल 2019 से एक दूसरे को जानते थे. 

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए मुलायम और आजम खान की सीट पर कौन लड़ेगा

जांच में सामने आया कि मर्डर से कुछ दिन पहले ही इन्होंने दिल्ली के छतरपुर इलाके में यह फ्लैट किराए पर लिया था. अब जांच का विषय बन गया है कि क्या यह एक प्री प्लान्ड मर्डर था? आफताब ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे लाश के टुकड़े ठिकाने लगाने के लिए जाता था.

यह भी पढ़ें: Day of 8 billion: 50 साल में कैसे दुगुनी हो गई दुनिया की आबादी और अब क्या होगा?

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement