Advertisement

Delhi Rain Forecast: दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जताई यह संभावना

Rain in Delhi NCR: दिल्ली शहर में मंगलवार को तूफानी बारिश होने का अनुमान है. सोमवार को दिल्ली का मौसम सुहावना रहा.

Delhi Rain Forecast: दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जताई यह संभावना

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोमवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के लोगों की शुरुआत सुहानी सुबह से हुई और शहर में ज्यादातर जगहों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. सफदरजंग वेधशाला ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य औसत से छह डिग्री नीचे था. वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, 17 जून 2013 के बाद से अभी तक जून में सबसे कम तापमान है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है और 26 जून तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. शहर में मंगलवार को तूफानी बारिश होने का अनुमान है. 

पढ़ें- Agnipath Protest पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन! बोले- सुधार बुरे लग सकते हैं लेकिन...

'सामान्य तारीख के आस-पास दिल्ली पहुंचेगा मानसून'
दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा और बारिश की कमी की भरपाई जून के अंत तक हो जाने की संभावना है.पिछले तीन दिन में हुई मानसून-पूर्व वर्षा ने दिल्ली में बारिश की कमी को 34 प्रतिशत तक कम कर दिया है और अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो 17 जून 2013 के बाद से इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है.

पढ़ें- President Election: गोपालकृष्ण गांधी ने भी विपक्ष को किया निराश, अब यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

शहर में एक जून के बाद से 23.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 36.3 मिमी बारिश होती है. यह बारिश पिछले चार दिन में हुई है.

पढ़ें- Yoga Day 2022: मैसूर में योग करेंगे PM नरेंद्र मोदी, 75 ऐतिहासिक जगहों पर होंगे ख़ास कार्यक्रम, देखें पूरा शेड्यूल

स्काईमेट वेदर के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी.पी. शर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और उससे सटे बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बनेगा, जो सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में हवा की प्रणाली में बदलाव लाएगा. उन्होंने कहा, "ये चक्रवाती हवाएं सामान्य पूर्वी प्रवाह की शुरुआत करेंगी जो पश्चिमोत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है. दिल्ली में यदि ठीक 27 जून नहीं, तो सामान्य तिथि के आसपास मानसून की पहली बारिश होगी."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement