Advertisement

Diwali पर 100 करोड़ रुपये की दारू पी गए दिल्ली वाले, जमकर हुई खरीदारी, टूट गए सारे रिकॉर्ड

Delhi Liquor Sale: दिल्ली में दिवाली के मौके पर शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए और एक हफ्ते में 100 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी.

Diwali पर 100 करोड़ रुपये की दारू पी गए दिल्ली वाले, जमकर हुई खरीदारी, टूट गए सारे रिकॉर्ड

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले कुछ महीनों से दिल्ली शराब की वजह से जमकर चर्चा बटोर रही है. ताजा मामला शराब की बिक्री (Liquor Sale) का है. नए आंकड़ों के मुताबिक, दीपावली वाले हफ्ते में दिल्लीवासियों ने 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की शराब खरीद डाली. बंपर बिक्री से शराब कंपनियों और राजस्व विभाग (Delhi Revenue Department) को जबरदस्त मुनाफा हुआ है. एक ही दिन में दिल्ली के अंदर शराब की 13.5 लाख बोतलें बिकीं. 23 अक्टूबर को सारे रिकॉर्ड टूट गए और शराब की लगभग 20 लाख बोतलें बिकीं.

दिल्ली में शराब की लगभग 460 दुकानें चालू हैं. दिवाली वाले हफ्ते में 21 अक्टूबर को शराब की कुल 13.5 लाख बोतलें बिकीं, 22 अक्टूबर को 15 लाख और 23 अक्टूबर को कुल 20 लाख बोतलों की बिक्री हुई. दिवाली के दिन यानी 24 अक्टूबर को ड्राई डे था और शराब की दुकानें बंद थीं. आबकारी विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हर दिन लगभग 11-12 लाख बोतलें बिकती हैं.

यह भी पढ़ें- मोरबी पुल हादसे पर भावुक हुए प्रधानमंत्री, बोले- केवड़िया में हूं लेकिन जेहन में पीड़ितों का ख्याल

एक दिन में बेच डाली 42 करोड़ रुपये की शराब
कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो सालों में दिवाली पर अच्छी बिक्री नहीं हो पा रही थी. ऐसे में इस साल की दिवाली दुकानदारों के लिए काफी अहम थी. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया, 'हमने 21 अक्टूबर को 30 करोड़ से ज्यादा, 22 अक्टूबर को 33 करोड़ और 23 अक्टूबर को 42.5 करोड़ रुपये की शराब बेची.'  अधिकारियों ने यह भी कहा कि बिक्री और भी ज्यादा हो सकती थी अगर सभी प्रीमियम ब्रैंड्स की शराब उपलब्ध होती.

यह भी पढ़ें- चीन में iPhone फैक्ट्री से बाउंड्री कूदकर भाग रहे कर्मचारी, जानिए क्या है वजह 

सूत्रों के मुताबिक, त्योहारों के मौके पर शराब की बिक्री और खपत सबसे ज्यादा होती है. इस बार दिल्ली में शराब की दुकानें कम हो जाने और स्टॉक कम होने की वजह से कई इलाकों में लोगों को अपने पसंद के ब्रैंड की शराब खरीदने में समस्याएं भी हुईं. प्रीमियम ब्रैंड की शराबों की कमी होने के मसले पर शराब उद्योग से जुड़े संगठनों ने भी चिंता जताई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement