Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुराने कपड़ों के दान केंद्र 'अर्पण' का उद्घाटन किया, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर बनेंगे सेंटर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 3 अगस्त, सोमवार को पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का शुभारंभ किया. यह पहल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुराने कपड़ों के दान केंद्र 'अर्पण' का उद्घाटन किया, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर बनेंगे सेंटर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने  पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का शुभारंभ किया. 

Add DNA as a Preferred Source
  • पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर 'अर्पण' केंद्र का  उद्घाटन हुआ
  • नागरिकों अपने पुराने, उपयोग योग्य कपड़े दान कर सकते हैं
  • इस पहल से महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर भी सृजित होंगे

 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र 'अर्पण' का उद्घाटन किया. यह पहल राजधानी में सतत अपशिष्ट प्रबंधन तथा सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अपने पुराने, उपयोग योग्य कपड़े दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनका पुनः उपयोग (Reuse), पुनर्चक्रण (Recycling) एवं अपसाइक्लिंग (Upcycling) किया जा सके.

इससे वस्त्र अपशिष्ट में कमी आएगी, जिम्मेदार उपभोग को बढ़ावा मिलेगा तथा कपड़ों के संग्रहण, छंटाई एवं प्रसंस्करण से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर भी सृजित होंगे. इस अभियान के तहत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर 'अर्पण' दान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों के लिए इसमें भागीदारी करना और अधिक सुविधाजनक होगा.

दिल्ली सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पुराने, उपयोग योग्य कपड़े दान कर स्वच्छ, हरित एवं सतत दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें. 

 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 'अर्पण' का उद्घाटन करते हुए कहा कि पने पुराने एवं उपयोग योग्य कपड़े ‘अर्पण’ केंद्रों पर दान कर इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें. इस अवसर पर विधायक कैलाश गंगवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा दिल्ली मेट्रो की टीम उपस्थित रही. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement