Advertisement

चोर उड़ा ले गाए कांग्रेस नेता की फॉर्चूनर, आधे घंटे होती रही चोरी का वीडियो CCTV में कैद

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की एसयूवी चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि चोरी की वारदात आधे घंटे तक चली है.

चोर उड़ा ले गाए कांग्रेस नेता की फॉर्चूनर, आधे घंटे होती रही चोरी का वीडियो CCTV में कैद

Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक की एसयूवी चोरी हो गई है. पंखुड़ी ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप पोस्ट किया है. कांग्रेस युवा नेता ने पोस्ट के जरिए  आरोप लगाया कि जनकपुरी में दिल्ली की तिहाड़ जेल के पास खड़ी उनकी कार चोरी हो गई. पंखुड़ी ने आरोप लगाया कि चोरों के एक गिरोह ने एसयूवी चोरी करने से पहले लगभग आधे घंटे तक कई प्रयास किए लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पंखुड़ी ने ट्वीट कर लिखा, "कल रात जनकपुरी की एक मेन रोड से हमारी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई.  आधे घंटे तक बिना खौफ के चोरों का गिरोह आता जाता रहा और गाड़ी खोलने और चुराने का प्रयास करता रहा. गाड़ी बैंक के सामने खड़ी थी जहां लाइन से कई बैंक हैं, फिर भी चोर आराम से गाड़ी चुरा ले गए. दिल्ली पुलिस सोती रही."

ये भी पढ़ें - इस नदी के पानी से सोना निकालते हैं लोग! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया, "कार उस बैंक के सामने खड़ी थी जहां कई बैंक हैं, चोरों ने कार चुरा ली, जबकि दिल्ली पुलिस सोती रही."

कांग्रेस नेता ने लिखा, "अगर तिहाड़ जेल के ठीक सामने मेरी कार चोरी हो गई, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि बाकी शहर की क्या हालत होगी."

ये भी पढ़ें - Viral News: शख्स ने कार की छत पर खोल दी दुकान, खरीदार भी करते हैं सलाम

करीब आधे घंटे तक कार चोरी करने का प्रयास किया गया. पहले तो चोरों ने ताला तोड़ने का हर संभव प्रयास किया लेकिन नहीं टूटा और निकल गए. बाद में एक चोर दोपहिया वाहन पर आए. अंत में चोर एक कार में आए और उनमें से एक ने ताला तोड़कर कार चुरा ली.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement