Advertisement

Bihar: RJD सुप्रीमो लालू यादव सीढ़ियों से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर, बेहोशी की हालत में ICU में हुए थे भर्ती

लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी ने कहा, ‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर आया है. डाक्टरों ने उन्हें दो महीने तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है.

Bihar: RJD सुप्रीमो लालू यादव सीढ़ियों से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर,  बेहोशी की हालत में ICU में हुए थे भर्ती

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) रविवार शाम को सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ में चोट लग गई. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में लालू यादव को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी MRI कराई गई है. डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने के बेड रेस्ट के लिए कहा है. 

लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं. वह रविवार शाम घर की सीढ़ियों पर से गिर गए. कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को अस्पताल ले जाया गया. 

ये भी पढ़ें- IMD Weather Forecast: इन इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

Lalu Yadav के कंधे में फ्रैक्चर
लालू के करीबी सहयोगी ने कहा, ‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर आया है. प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी है. कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है. डाक्टरों ने उन्हें दो महीने तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ेंः बढ़ेंगी सरकार की मुश्किलें! Kisan Morcha ने किया बड़ा ऐलान, लोगों को फिर होगी परेशानी

कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा हुए थे लालू
बता दें कि रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए लालू यादव को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement