Advertisement

Darbhanga Seat Result: 'द प्लुरल्स पार्टी' की सर्वेसर्वा, पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा सीट से चुनाव हारीं, BJP ने मारी बाजी

Darbhanga Vidhan Sabha Chunav Results, Pushpam Priya: पुष्पम प्रिया चौधरी ने 2020 में 'द प्लुरल्स पार्टी'  की स्थापना की थी, वह दरभंगा से चुनाव हार गई हैं.

Latest News
Darbhanga Seat Result: 'द प्लुरल्स पार्टी' की सर्वेसर्वा, पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा सीट से चुनाव हारीं, BJP ने मारी बाजी

Darbhanga Vidhan Sabha Chunav Results, Pushpam Priya:

Add DNA as a Preferred Source

Darbhanga Vidhan Sabha Chunav Results, Pushpam Priya: बिहार की राजनीति में बदलाव लाने की मकसद से चुनावी मैदान में उतरीं, 'द प्लुरल्स पार्टी' (TPP) की संस्थापक पुष्पम प्रिया चौधरी चुनाव हार चुकी हैं. पुष्पम प्रिया चौधरी ने 2020 में 'द प्लुरल्स पार्टी'  की स्थापना की थी, वह राज्य को धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर राजनीति के एक नए रूप से परिचित कराना चाहती हैं.  इस सीट पर BJP उम्मीदवार संजय सरावगी को बड़ी जीत मिली है. 

BJP के उम्मीदवार एवं मंत्री संजय सरावगी की जीत  

दरभंगा सीट से NDA समर्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार और मंत्री संजय सरावगी ने बड़ी जीत हासिल की है.  संजय सरावगी ने महागठबंधन से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के कैंडिडेट उमेश सहनी को 24593 मतों के अंतर से हरा दिया है. बता दें कि संजय लगातार 5वीं बार दरभंगा से विधायक चुने गए हैं. 

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: AIMIM ने इन दो हिंदू उम्मीदवारों पर जताया था भरोसा, मिला बड़ा झटका

पुष्पम प्रिया चौधरी समेत 11 प्रत्याशियों को हराया

दरभंगा सीट पर प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार राकेश मिश्रा समेत 11 और प्रत्याशियों ने चुनाव लड़े, लेकिन कहीं भी कोई संजय सरावगी के टक्कर में नही दिखा. बताते चलें कि यहां कुल 27 राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा के संजय लगातार बढ़त बनाए रहे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement