स्पोर्ट्स
)
28 मई को IPL Final बारिश में धुल गया, और उसके साथ ही करोड़ों फैंस के एक धमाकेदार फाइनल देखने के सपने भी. अहमदाबाद लगातार हुई बारिश को देखते हुए पहले बारिश के ठहरने का इंतजार किया गया, लेकिन रात करीब 11 बजे फाइनल फैसला लेते हुए मैच को रिजर्व डे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया. यानी गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के लिए मुकाबला 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन एक सवाल जो सबको सता रहा है कि अगर रिजर्व डे, यानी आज भी बारिश हो गई तो? क्या हैं आज की बारिश की संभावनाएं?