स्पोर्ट्स
)
विराट कोहली आज 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं. और फैंस उन्हे सोशल मीडिया पर बधाइयाँ देते नहीं थक रहे. क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाने वाले विराट कोहली के नाम कई रिकार्ड्स हैं. उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े भी हैं और वे सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बहुत करीब हैं. ऐसे में भला उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कैसे पीछे रह सकती हैं. अनुष्का ने भी अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर अपने पति विराट के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट की बॉलिंग करते हुए एक तस्वीर शेयर की और उनकी गेंदबाजी का रिकॉर्ड शेयर किया. विराट को टी20 इंटरनेशनल में जीरोथ बॉल पर ही विकेट मिल गया था. उन्होंने अपने करियर की पहली बॉल वाइड डाली और इंग्लैंड के केविन पीटरसन इसपर स्टंप हो गए थे.