Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Yuvraj Singh-Hazel Keech Video: युवी ने दिखाई लाडले की झलक, फैंस लुटा रहे प्यार

Yuvraj Singh And Hazel Keech​ ने सोशल मीडिया पर आज अपने बेटे की पहली झलक दिखलाई है. बेटे का वीडियो शेयर कर दोनों ने पैरेंटिंग अनुभव भी साझा किए हैं. 

Yuvraj Singh-Hazel Keech Video: युवी ने दिखाई लाडले की झलक, फैंस लुटा रहे प्यार

युवी-हेजल ने बताया पैरेंटिंग का अनुभव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है. पत्नी हेजल कीच के साथ उन्होंने वीडियो में बतौर पिता अपने अनुभव साझा किए हैं. हेजल भी मां होने की अपनी यात्रा के बारे में बताती हैं. इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि पिछले साल दोनों एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं.

वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल 
Yuvraj Singh ने अपने बेटे का ये खूबसूरत पोस्ट शेयर कर फैंस को इमोशनल कर दिया है. इस वीडियो में युवराज ने कैप्शन में लिखा है, 'इस मदर्स डे पर पिता होने के अनुभव शेयर करते हुए बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि हम माओं के लिए सबसे बेहतर काम कर सकते हैं कि हम परवरिश में बराबर की भागीदारी निभाएं.' वीडियो में हेजल भी बताती हैं कि मां बनने के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव आए हैं. फैंस वीडियो को देखकर इमोशनल हो गए हैं. 

 

वीडियो में नहीं दिखाया बेटे का चेहरा 
युवराज और हेजल ने अपने लाडले की झलक जरूर दिखाई है लेकिन बेटे का चेहरा नहीं दिखाया. बहुत से सेलिब्रिटी पैरेंट्स की तरह दोनों भी फिलहाल बच्चे की प्राइवेसी सुरक्षित रखना चाहते हैं. वीडियो अस्पताल का है. बता दें कि 2016 में युवराज और हेजल ने गोवा में शादी की थी. फिर दोनों ने दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: Ricky Ponting Supports Pant कप्तान के बचाव में उतरे कोच

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement