Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Women WC: बीसीसीआई ने दिया Smriti Mandhana का हेल्थ अपडेट, पाकिस्तान के खिलाफ है 6 मार्च को मुकाबला

उनके डवलपमेंट पर मेडिकल टीम नजर रखेगी.

Latest News
Women WC: बीसीसीआई ने दिया Smriti Mandhana का हेल्थ अपडेट, पाकिस्तान के खिलाफ है 6 मार्च को मुकाबला

smriti mandhana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को रंगियोरा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में गेंदबाज शबनम इस्माइल की बाउंसर से सिर में चोट लग गई थी. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्मृति मंधाना की हालत पर ताजा अपडेट दिया है. 

घटना के बाद टीम डॉक्टर द्वारा मंधाना की जांच की गई और मैच के लिए फिट घोषित किया गया. हालांकि वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गईं. बीसीसीआई ने अब मंधाना के बारे में एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि उनके बाएं कान के लोब में सॉफ्ट टिश्यू इंजरी है जिसके कारण उन्हें असुविधा के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था. 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए लिया जाएगा निर्णय
सुरक्षा के एहतियात के तौर पर उन्हें बाकी मैच के लिए आराम दिया गया और फिलहाल वह निगरानी में हैं. वर्तमान में सलामी बल्लेबाज अच्छी तरह से रिकवर कर रही हैं और उनकी हालत स्थिर है. उनके डवलपमेंट पर मेडिकल टीम नजर रखेगी और अगले मैच में उनकी भागीदारी पर फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा. 

भारत ने वार्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2 रन से शिकस्त दी है. न्यूजीलैंड में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 244 रन बनाए. ओपनर यस्तिका भाटिया ने 58 रन बनाए वहीं पांचवें नंबर पर उतरीं हरमनप्रीत कौर ने शानदार शतक जमाया. हरमनप्रीत ने 114 गेंदों में 104  रन बनाए. उन्होंने 9 चौके जड़े.  

Dipa Karmakar को इंटरनेशनल जिमनास्टिक संघ ने किया सस्पेंड, कोच ने कहा- 'शॉक्ड है वो'

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की ओर से लॉरा वोल्वार्ट ने 85 और कप्तान सन लुस ने 86 रन बनाए. टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की लेकिन 7 विकेट पर 242 रन ही बना सकी. इस तरह भारतीय टीम ने यह मुकाबला 2 रन से जीत लिया. भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट चटकाए. मेघना सिंह, स्नेह राणा और पूनम यादव को एक—ए​क विकेट मिला. 6 मार्च को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. 

IND vs SL: 100वें टेस्ट के लिए तैयार Virat Kohli, मोहाली में शुरू की ट्रेनिंग 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement