Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

क्या यह थी Shane Warne की आखिरी इच्छा?

शेन वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत शोक में डूबा है.

Latest News
क्या यह थी Shane Warne की आखिरी इच्छा?

shane warne last wish

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (shane warne) का 4 मार्च की शाम को निधन हो गया. 52 साल के शेन वॉर्न थाईलैंड के कोह समुई (Koh Samui, Thailand) में अपने विला में बेसुध पाए गए. बताया जा रहा है कि उनका निधन संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से हुआ. वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत शोक में डूबा है. एक जिंदादिल इंसान शेन वॉर्न के करियर में यूं तो कई कीर्तिमान बने हैं लेकिन वह 52 की उम्र में एक सुनहरा 'ख्वाब' देख रहे थे. दरअसल, शेन वॉर्न इंग्लैंड क्रिकेट के कोच बनना चाहते थे. 

shane warne

एशेज ट्रॉफी में हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद यह पद खाली है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न इस पद के लिए इंटरेस्ट दिखा रहे थे. वॉर्न इंग्लैंड का मुख्य कोच बनना चाहते थे. 

Shane Warne: महान क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 10 बड़े विवाद 

चर्चित नाम की तलाश
पॉल कॉलिंगवुड को वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे के लिए अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया लेकिन वर्तमान में इस पद के लिए चर्चित नाम की तलाश की जा रही है. वॉर्न इस पद के लिए मुफीद लग रहे थे. द हंड्रेड टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट की पुरुष टीम के कोच शेन वॉर्न स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर इंग्लैंड टीम का कोच बनने की इच्छा व्यक्त की थी. 

shane

Shane Warne ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाया था पहला खिताब, टेस्ट के दिग्गज कैसे बन गए टी 20 के स्टार?

उन्होंने कहा था, ''मैं इस भूमिका को निभाना चाहता हूं यह इंग्लैंड का कोच बनने का एक अच्छा समय है. मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छा काम करूंगा, काम करने के लिए बहुत कुछ है. वॉर्न ने कहा, इंग्लैंड में कई अच्छे खिलाड़ी हैं और उनमें बहुत गहराई है लेकिन आपको उनमें कुछ बुनियादी बातों को ठीक करना होगा. आपके पास खिलाड़ी हैं वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं.''

shane warne

जब Shane Warne की बॉल ऑफ द सेंचुरी से चकरा गया बल्लेबाज का सिर, देखें video

हालांकि इस पद के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का भी नाम चर्चा में है. लैंगर को आधिकारिक तौर पर इस पद की दौड़ में शामिल नहीं किया गया है लेकिन इंग्लैंड के अंतरिम प्रबंध निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस उनके नाम को लेकर आशा जता रहे हैं. 

वॉर्न के इंग्लैंड में लाखों प्रशंसक 
वॉर्न दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों खासकर इंग्लैंड के लिए कितने चहेते थे इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शेन वॉर्न ने जब यह ऐलान किया था कि एशेज का पांचवां टेस्ट इंग्लैंड में उनका फाइनल मैच होगा तब ओवल मैदान के बाहर सुबह 8 बजे से लाइनें लगने लगीं. टिकटें ब्लैक में बेची जाने लगीं. ओवल मैदान के सामने पेंटहाउस के लिए 5 दिन का 55 हजार डॉलर मांगा जाने लगा. इंग्लैंड में शेन वॉर्न की दीवानगी का आलम चरम पर था. 

कप्तान जो रूट ने शेन वॉर्न को दी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, वह मेरे आदर्श थे. मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं. वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका आप अनुसरण करना चाहते हैं. इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा, सभी समय के महानतम में से एक क्रिकेटर. एक पौराणिक कथा एक महान क्रिकेटर. आपने क्रिकेट को बदल दिया. 

shane warne

Shane Warne के सपनों में सचिन मारते थे छक्के, खुद महान स्पिनर ने किया था खुलासा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement