Advertisement

Anushka Sharma को विराट कोहली का स्पेशल मैसेज, बोले- मैं तुम्हारे बिना...

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी.

Anushka Sharma को विराट कोहली का स्पेशल मैसेज, बोले- मैं तुम्हारे बिना...

कोहली ने अनुष्का को बर्थडे विश किया है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आखिरकार आईपीएल में फॉर्म में लौट आए हैं. विराट ने आईपीएल के 43वें मैच में अर्धशतक ठोक फैंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. कोहली की पारी को उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी स्टेंड्स से एंजॉय किया. उन्होंने विराट को खूब चीयर किया. अनुष्का ने 1 मई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर विराट ने उन्हें सोशल मी​डिया के जरिए स्पेशल मैसेज देकर खूब प्यार लुटाया. 

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, भगवान का शुक्र है कि आपने जन्म लिया. मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा. आपका दिल बहुत सुंदर है. विराट ने एक और फोटो ट्वीट किया, जिसमें वह आरसीबी के क्रिकेटर्स और उनकी फैमिली से मिलते नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: Virat Kohli ने ठोकी फिफ्टी तो खुशी से चीख पड़ीं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो

11 दिसंबर को हुई थी शादी 
विराट और अनुष्का ने लंबे अफेयर के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी. अनुष्का अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में विराट के मैच का लुत्फ उठाती नजर आती थी. जब क्रिकेट फैंस उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते तो विराट खुलेआम सामने आते और इसका जवाब देते. दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखाई देती है. विराट और अनुष्का की एक बेटी है. जिसका नाम वामिका कोहली है. वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था. 

यह भी पढ़ें: मैक्सवेल की पार्टी में Virat Kohli का ब्लॉकबस्टर डांस, 'ऊ अंटावा' पर लचकाई कमर, Watch Video 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement