Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

28 मिनट की कॉन्फ्रेंस में हो गया Virat Kohli विवाद का अंत!

चेतन शर्मा ने कहा, टी 20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला विराट का था.

Latest News
28 मिनट की कॉन्फ्रेंस में हो गया Virat Kohli विवाद का अंत!

virat kohli

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीसीसीआई की ओर से शुक्रवार शाम साउथ अफ्रीका टूर के लिए वनडे टीम का ऐलान​ किया गया. अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने साउथ अफ्रीका टूर के लिए भारत की ODI टीम की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली विवाद का अंत करने की कोशिश की. उन्होंने सवालों के जवाब में कहा, विराट कोहली कंट्रोवर्सी का 2021 में अंत कर दीजिए. हम कभी विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते. खिलाड़ियों और सलेक्टर्स के बीच क्लियर कम्यूनिकेशन जरूरी है.

नहीं चाहते थे कि टी 20 वर्ल्ड कप प्रभावित हो
चेतन शर्मा ने कहा, टी 20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला विराट का था. उन्हें इसके लिए किसी ने कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी टी 20 कप्तानी छोड़ने के बाद चयनकर्ताओं का मानना था कि वनडे और टी 20 के लिए एक ही कप्तान रखा जाए. जिससे चयनकर्ताओं को चीजें प्लान करना आसान हो जाए.

हालांकि हम नहीं चाहते थे कि टी 20 वर्ल्ड कप के बीच में इस बारे में बात की जाए क्योंकि ये इस फैसले से प्रभावित हो सकता था. जाहिर तौर पर टी 20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला विराट का था जबकि वनडे की कप्तानी रोहित को सौंपने का फैसला चयनकर्ताओं का था.

विराट से बात की गई
विराट की टी 20 कप्तानी छोड़ने और वर्ल्ड कप के बाद जब चयनकर्ताओं ने इस पर चर्चा की कि वनडे के लिए एक ही कप्तान हो, तब विराट से इसके बारे में बात की गई. उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप के बाद हम टीम मीटिंग में इस बारे में नहीं बताना चाहते थे इसलिए मैंने विराट को दोपहर को फोन किया.

इस दौरान हमने कई विषयों पर बात की और वह इस पर सहमत हुए कि वनडे और टी 20 का कप्तान एक ही रखना सही होगा. चेतन ने कहा, मैं चयनकर्ताओं की कमेटी और विराट का सम्मान करता हूं. चयनकर्ताओं का मानना है कि व्हाइट बॉल के लिए एक और रेड बॉल के लिए एक कप्तान होना चाहिए. ये काफी मुश्किल फैसला था लेकिन चयनकर्ताओं को कभी-कभी हार्ड डिसिजन लेने पड़ते हैं. चेतन ने कहा, मिसकम्यूनिकेशन का कोई कंफ्यूजन नहीं है. वनडे की टीम सलेक्शन अभी हो रही है. इस निर्णय से पहले हमने विराट और रोहित को पूरा टाइम दिया गया.

विराट से कप्तानी न छोड़ने गुजारिश की गई
टी 20 वर्ल्ड कप से पहले सलेक्टर्स की मीटिंग में सभी ने एकमत होकर कहा था कि विराट को टी 20 की कप्तानी को छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए. वर्ल्ड कप सामने था और इस निर्णय से यह प्रभावित हो सकता था. विराट को मीटिंग में कहा गया था कि आप टी 20 की कप्तानी नहीं छोड़ें. वह देश की धरोहर हैं. चेतन ने कहा, जब कंट्रोवर्सी सामने आती हैं तो क्रिकेटर्स को दुख होता है.

केएल राहुल पर भरोसा
चेतन ने कहा, हमने रोहित की जगह केएल राहुल पर भरोसा जताया है. उन्होंने कई मैचों में भारत की कप्तानी की है. उम्मीद है वे खरा उतरेंगे. हम इस समय टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं.

रोहित की​ फिटनेस पर चेतन ने कहा, हमने यही फैसला लिया है कि उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए. वर्ल्ड कप सामने है, इसलिए उन्हें इस सीरीज से दूर रखने का फैसला लिया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement