Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

U19 World Cup: भारतीय टीम के ये 6 खिलाड़ी Covid पॉजिटिव, ड्रिंक्स के लिए मैदान में उतरे कोच 

कप्तान यश ढुल का रैपिड एंटीजन टेस्ट का परिणाम सकारात्मक आया है.

Latest News
U19 World Cup: भारतीय टीम के ये 6 खिलाड़ी Covid पॉजिटिव, ड्रिंक्स के लिए मैदान में उतरे कोच 

u19 world cup

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अंडर 19 वर्ल्ड कप पर कोरोना संकट आ गया है. भारत की अंडर -19 टीम को COVID-19 ने चपेट में ले लिया गया है. भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल, उप-कप्तान एसके रशीद और चार अन्य खिलाड़ियों का आज आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले सकारात्मक परीक्षण किया गया है. ढुल और रशीद के अलावा मानव पारेख, सिद्धार्थ यादव, आराध्या यादव और वासु वत्स आइसोलेशन में हैं. 

सूत्रों के अनुसार, भारतीय खेमे के आधा दर्जन खिलाड़ियों ने सकारात्मक परीक्षण किया है. इसके चलते अंडर 19 विश्व कप के दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन को उतारना आसान नहीं था. 

IND vs SA: Rishabh Pant से इस गलती की उम्मीद नहीं थी! देखें Video 

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम की अनुमति दी है. ऐसे में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ शेष खिलाड़ियों के साथ प्लेइंग इलेवन तैयार की. ढुल की गैरमौजूदगी में निशांत सिद्धू ने आयरलैंड के खिलाफ चल रहे ग्रुप बी मैच में भारत की अगुवाई की. 

ड्रिंक्स के लिए कोच मैदान में 
मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने सलामी बल्लेबाजों अंगक्रिश रघुवंशी और हरनूर सिंह के अर्धशतकों के साथ शानदार शुरुआत की. रिप्लेसमेंट खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने के लिए कोचों को मैदान में भेजना पड़ा. 

U19 World Cup: जानिए कौन हैं SA को शिकस्त देने वाले विकी ओस्तवाल और राज बावा

बीसीसीआई ने कहा, वर्तमान में ICC अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2022 में भाग ले रहे भारतीय U19 स्क्वाड ने RT-PCR और रैपिड एंटीजन टेस्ट ​​किया है. इसके बाद COVID-19 सकारात्मक मामले सामने आए हैं. आयरलैंड अंडर-19 के खिलाफ बुधवार सुबह दूसरे ग्रुप बी मुकाबले से पहले 17 सदस्यीय टीम में से छह सदस्यों को चयन से बाहर कर दिया गया. 

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रनों से हराकर मौजूदा विश्व कप में जीत की शुरुआत की थी. आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद भारत शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप बी गेम में युगांडा के खिलाफ खेलेगा. टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के कोविड की चपेट में आने से भारत का विश्व कप अभियान संकट में पड़ सकता है. 

बीसीसीआई के अनुसार छह सदस्यों की स्थिति यह है:

सिद्धार्थ यादव - आरटी-पीसीआर टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. 
मानव पारख - लक्षण दिखाई दिए हैं. आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम का इंतजार है. रैपिड एंटीजन टेस्ट का परिणाम नकारात्मक आया है. 

वासु वत्स - लक्षण दिखाए दि हैं. आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम का इंतजार है. रैपिड एंटीजन टेस्ट का परिणाम नकारात्मक आया है. 

यश ढुल - रैपिड एंटीजन टेस्ट का परिणाम सकारात्मक आया है. 

आराध्या यादव - रैपिड एंटीजन टेस्ट का परिणाम सकारात्मक आया है.

एसके रशीद - रैपिड एंटीजन टेस्ट का परिणाम सकारात्मक आया है. 

बोर्ड ने कहा है कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रबंधन और कोचिंग समूह के संपर्क में है. खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे लेकिन लगातार बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement