Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Sourav Ganguly New Home: 40 करोड़ में बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली ने खरीदा नया बंगला

BCCI Chief New Home: सौरभ गांगुली ने अपने लिए कोलकाता में एक नया आलीशान घर खरीदा है. शहर के बीचों-बीच यह घर काफी बड़ा है और इसकी कीमत करोड़ों में है.

Sourav Ganguly New Home: 40 करोड़ में बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली ने खरीदा नया बंगला

गांगुली फिलहाल अपने पुश्तैनी बंगले में रहते हैं

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने नया घर खरीदा है. सेंट्रल कोलकाता के इस घर की कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. गांगुली अपने नए घर में शिफ्ट होने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं. अब तक वह पूरे परिवार के साथ बेहला स्थित अपने पुश्तैनी बंगले में ही रहते हैं. 

पुश्तैनी बंगले में पूरे परिवार के साथ रहते हैं गांगुली 
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, गांगुली का नया घर लगभग 17 हजार स्क्वैयर फीट एरिया में बना है.  इस दो मंजिला बिल्डिंग को जल्द ही गिराकर नए सिरे से बिल्डिंग बनाई जाएगी. सूत्रों का कहना है कि घर का इंटीरियर और आर्किटेक्चर को लेकर भी बीसीसीआई अध्यक्ष खुद निगरानी कर रहे हैं. 

सौरभ गांगुली फिलहाल अपने परिवार के साथ पैतृक घर में ही रहते हैं. गांगुली का पुश्तैनी बंगाल बीरेन रॉय रोड, बेहला में स्थित है. इसी घर में उनका बचपन बीता है. गांगुली के घर में अमिताभ बच्चन से लेकर अमित शाह जैसी हस्तियां आ चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें: India vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी-20 के लिए टीम का ऐलान, उमरान मलिक को मौका

नए घर को लेकर काफी उत्साहित हैं बीसीसीआई चीफ
सौरभ गांगुली अपने जन्म के वक्त से ही पुश्तैनी बंगले में रह रहे हैं. उन्होंने कहा, 'इस घर से मेरी कई यादें जुड़ी हैं. मैं अपना खुद का घर खरीदकर काफी खुश हूं. शहर के बीच में रहने से अब जीवन आसान हो जाएगा. जिस घर में जिंदगी के 48 साल गुजारे उसे छोड़ना भी उतना ही मुश्किल होगा.

खबरों की मानें तो बिजनेसमैन अनुपमा बागरी, उनके चाचा केशव दास बिनानी और उनके बेटे निकुंज उस प्रॉपर्टी के संयुक्त विक्रेता हैं. गांगुली की इस नई हवेली के कागजातों में सह-मालिक के तौर पर उनके अलावा, उनकी मां निरूपा, पत्नी डोना और बेटी सना सह-मालिक होंगे.

यह भी देखें: Thomas Cup: चैंपियन खिलाड़ियों से मिलकर बोले पीएम मोदी- Yes We Can, देखें PHOTOS

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement